सारण की 20 पंचायतों में 15 सितंबर को लगेगा सहयोग शिविर, प्रशासन ने पूरी की तैयारी
AI से बनाई गई तस्वीर
सारण जिले की 20 चयनित पंचायतों में 15 सितंबर को विशेष सहयोग शिविर का आयोजन किया जाएगा. जिला प्रशासन ने प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली हैं और ब्लॉक विकास पदाधिकारियों को सफल आयोजन की जिम्मेदारी सौंपी गई है.
Saran News : सामान्य प्रशासन विभाग, बिहार सरकार के आदेश के तहत 15 सितंबर को सारण जिले के विभिन्न प्रखंडों की चयनित पंचायतों में सहयोग शिविर का आयोजन किया जाएगा. जिला पदाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने अपने हस्ताक्षर से प्रखंडवार चयनित पंचायतों की सूची जारी की है. शिविर के सफल आयोजन को लेकर सभी संबंधित प्रखंडों में प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं.
इन पंचायतों में आयोजित होगा सहयोग शिविर
जारी सूची के अनुसार मशरक प्रखंड की सेमरी, पानापुर की चकिया, तरैया की पोखरेड़ा, बनियापुर की भिट्ठी सहाबुद्दीन, लहलादपुर की पुरुषोत्तमपुर और एकमा की परसा दक्षिणी पंचायत में सहयोग शिविर लगाया जाएगा.
इसी तरह मांझी की दाउदपुर, जलालपुर की सकड्डी, रिविलगंज की मुकरेड़ा, छपरा सदर की चिरांद, नगरा की कादीपुर, मढ़ौरा की तेजपुरवा, अमनौर की कटसा, मकेर की कैतुका नंदन और परसा की शोभेपुर पंचायत में भी शिविर का आयोजन होगा.
इसके अलावा दरियापुर की विश्वंभरपुर, गरखा की मिर्जापुर, दिघवारा की मानुपुर तथा सोनपुर की सबलपुर उत्तरी पंचायत को भी सहयोग शिविर के लिए चयनित किया गया है.
बीडीओ को सफल आयोजन की जिम्मेदारी
जिला प्रशासन के निर्देश के बाद सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों ने अपने-अपने प्रखंडों में सहयोग शिविर के सफल आयोजन और सुचारु संचालन के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी कर ली हैं. संबंधित स्तर पर शिविर को लेकर कार्ययोजना भी तैयार की गयी है.
प्रशासन की ओर से शिविरों के आयोजन को लेकर संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये हैं, ताकि चयनित पंचायतों में निर्धारित तिथि पर शिविर का संचालन व्यवस्थित तरीके से किया जा सके.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए