Saran News : छपरा डाकघर में आधार कार्ड बनवाने को लेकर मची अफरातफरी
Published by : ALOK KUMAR Updated At : 11 Apr 2025 11:00 PM
Saran News : शुक्रवार को छपरा मुख्यालय स्थित प्रधान डाकघर में आधार कार्ड बनवाने और पुराने कार्ड में संशोधन कराने के लिए भारी भीड़ उमड़ पड़ी.
छपरा. शुक्रवार को छपरा मुख्यालय स्थित प्रधान डाकघर में आधार कार्ड बनवाने और पुराने कार्ड में संशोधन कराने के लिए भारी भीड़ उमड़ पड़ी. सुबह से ही सैकड़ों लोग डाकघर के बाहर जमा हो गये, जिससे सड़क के दोनों ओर लंबी कतारें लग गयीं और स्थिति एक समय पर अफरातफरी वाली हो गयी. डाकघर के बाहर का नजारा किसी सिनेमा हॉल या रेलवे टिकट काउंटर की तरह लग रहा था, जहां जल्दी टोकन लेने की होड़ में लोगों के बीच धक्का-मुक्की तक होने लगी. इस कारण सड़क पर जाम की स्थिति उत्पन्न हो गयी, जिससे राहगीरों को भी खासी परेशानी का सामना करना पड़ा.
आधार अनिवार्यता बनी परेशानी की जड़
सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने, विद्यालयों में बच्चों के नामांकन और डीबीटी के लिए आधार कार्ड अनिवार्य किए जाने के बाद आम लोग खासे परेशान हैं. जिन बच्चों की उम्र पांच वर्ष से अधिक हो चुकी है, उनके आधार कार्ड में बॉयोमेट्रिक अपडेट भी अनिवार्य कर दिया गया है. साथ ही इन दिनों राशन कार्ड की इ-केवाईसी का कार्य भी जारी है, जिससे डाकघर पर भीड़ और बढ़ गयी है.सुबह से लगी कतार
शुक्रवार की सुबह सात बजे से ही लोगों की भीड़ डाकघर के बाहर जुटने लगी. भीड़ इतनी अधिक थी कि डाकघर के गेट से लेकर सड़क के दोनों किनारों तक लोगों की कतारें लग गयी. जल्द टोकन हासिल करने की चाह में लोगों के बीच धक्कामुक्की शुरू हो गयी, जिससे अस्थायी रूप से ट्रैफिक जाम भी लग गया. डाकघर के अधिकारियों के अनुसार, प्रतिदिन सिर्फ 35 से 40 लोगों के आधार नामांकन और संशोधन का कार्य किया जा रहा है, जबकि आने वालों की संख्या कहीं अधिक है. इससे लोगों में नाराजगी भी देखने को मिली.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










