Chhapra News : पीएचडी इंट्रेंस में नहीं है निगेटिव मार्किंग, 50% अंक लाने पर होंगे क्वालिफाइ

Chhapra News : जयप्रकाश विश्वविद्यालय के अंतर्गत पीएचडी प्रवेश परीक्षा (पैट) की तिथि जारी हो चुकी है. 23 मार्च को यह परीक्षा होनी है. जिन छात्रों ने पैट परीक्षा के लिए अप्लाइ किया है.
छपरा. जयप्रकाश विश्वविद्यालय के अंतर्गत पीएचडी प्रवेश परीक्षा (पैट) की तिथि जारी हो चुकी है. 23 मार्च को यह परीक्षा होनी है. जिन छात्रों ने पैट परीक्षा के लिए अप्लाइ किया है. उनका एडमिट कार्ड 10 मार्च तक जारी करने का लक्ष्य रखा गया है. अभ्यर्थी सिलेबस के अनुरूप तैयारी को अंतिम रूप देने में जुटे हुए हैं. परीक्षा के पैटर्न में दो वर्ष पूर्व ही आंशिक संशोधन किया गया है. पीएचडी प्रवेश परीक्षा दो सौ अंकों की होगी. इसमें सौ-सौ अंक के दो पेपर आयोजित होंगे. जिसके लिए छात्रों को तीन घंटे का समय दिया जायेगा. फर्स्ट पेपर में छात्रों से बहुविकल्पीय ऑब्जेक्टिव प्रश्न पूछे जायेंगे. वहीं दूसरे पेपर में जेपीयू के पीजी पाठ्यक्रम के आधार पर प्रश्न पूछे जायेंगे. दूसरा पत्र सब्जेक्टिव होगा. जिसमें विश्वविद्यालय के अंतर्गत जिन विषयों की पढ़ाई पीजी में होती है. उस पाठ्यक्रम के चारों सेमेस्टर में से प्रश्न निर्धारित रहेंगे. ऑब्जेक्टिव प्रश्न में किसी प्रकार की नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी. जो अभ्यर्थियों के लिए राहत की बात है.
50 प्रतिशत है क्वालिफाइंग अंक
पीएचडी प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए सामान्य श्रेणी के छात्रों के लिए 50 प्रतिशत अंक क्वालीफाइंग मार्क्स निर्धारित किया गया है. वहीं आरक्षण श्रेणी में आने वाले छात्र-छात्राएं न्यूनतम 45 प्रतिशत अंक प्राप्त प्राप्त कर पीएचडी प्रवेश प्रवेश परीक्षा में क्वालीफाइ कर सकते हैं.पीजी के 17 विभागों में होगा नामांकन
विदित हो कि जेपीयू में मानविकी संकाय, सामाजिक विज्ञान संकाय, वाणिज्य संकाय व विज्ञान संकाय का संचालन होता है. इन चारों संकायों में अलग-अलग विषयों के कुल 17 विभाग हैं. चार संकायों के तहत 861 सीटों पर शोध पाठ्यक्रम में नामांकन के लिए प्रवेश परीक्षा ली जायेगी. यूजीसी के पुराने रेगुलेशन के तहत जयप्रकाश विश्वविद्यालय में यह अंतिम पीएचडी प्रवेश परीक्षा होगी. इसके बाद नये रेगुलेशन से परीक्षाएं ली जायेंगी.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




