chhapra news : ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन व तेज रफ्तार पर नहीं लग रही है रोक, हो रहे हादसे

chhapra news : अधिकतर वाहन चालक निर्धारित गति सीमा का पालन नहीं करते. जिससे शहर की सड़कों पर आये दिन छोटी-बड़ी सड़क दुर्घटनाएं होते रहती हैं.
छपरा. शहर की सड़कों पर अधिकतम 25 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से वाहन चलाने की सीमा निर्धारित की गयी है. वहीं स्कूल-कॉलेज व रिहायशी इलाकों के आसपास 20 किमी प्रतिघंटा रफ्तार होनी चाहिये. हालांकि अधिकतर वाहन चालक निर्धारित गति सीमा का पालन नहीं करते. जिससे शहर की सड़कों पर आये दिन छोटी-बड़ी सड़क दुर्घटनाएं होते रहती हैं. शहर के मुख्य मार्गों की बात कौन करे चौक-चौराहों तथा गली-मुहल्लों में भी अनियंत्रित गति से वाहन चलायी जा रही है. चालकों का स्पीड पर कंट्रोल नहीं होने के कारण राहगीरों को सड़क पार करने में भी डर बना रहता है.
ऑटो व इ रिक्शा चालक करते हैं ओवरटेक
एक दूसरे से आगे निकलने की होड़ में वाहन चालक कई बार तेज गति में ओवर टेकिंग करते हैं. जिस कारण सामान्य गति में चल रहे लोगों को काफी मुश्किल होती है. ओवरटेकिंग की सर्वाधिक प्रतिस्पर्धा शहर के ऑटो व इ रिक्शा चालकों में देखी गयी है. ऑटो में बैठने वाले लोग अपनी जान हथेली पर रख कर अपनी यात्रा पूरी करते हैं. वाहन चलाते वक्त युवाओं में स्पीड पर कंट्रोल नही होता. वहीं शहर के सड़कों पर ऐसे कई चालक देखे जा सकते हैं जो कम उम्र में ही ऑटो, ट्रैक्टर, स्कार्पियो, बोलेरो जैसे वाहन चला रहे हैं.कई जगह लगा है साइन बोर्ड, फिर भी नहीं कम करते स्पीड
शहर के मुख्य मार्ग से सटे कई स्कूल व कॉलेज हैं. यहां बच्चों को स्कूल जाने और वापस आने के क्रम में रोजाना सड़क पार करना पड़ता है. ऐसें में वाहन चालकों की रफ्तार के आगे सुरक्षित सड़क पार करना एक चुनौती बनी रहती है. स्कूल के बड़े बच्चे तो सड़क पर कर लेते हैं. लेकिन छोटे बच्चों को काफी देर तक सड़क खाली होने का इंतजार करना पड़ता है. कुछ प्रमुख स्कूल कॉलेज व चौक चौराहों के सड़क पर मार्किंग भी की गयी है. वहीं गति नियंत्रण का बोर्ड भी लगा है. साथ ही यातायात पुलिस को भी तैनात किया गया है. लेकिन इसके बाद भी रफ्तार में कमी आती नहीं दिख रही है.यहां है सबसे अधिक खतरा
– शिशु पार्क मोड़- डाकबंगला चौक– एलआइसी ऑफिस के सामने
– भिखारी चौक मोड़– कचहरी स्टेशन रोड
– काशी बाजार चौक– साढ़ा ओवरब्रिज मोड़
क्या कहते हैं यातायात प्रभारी
सभी प्रमुख चौक-चौराहों पर यातायात पुलिस की नियुक्ति की गयी है. अधिक स्पीड में वाहन चलाने वालों को रोककर जुर्माना भी वसूला जा रहा है. वहीं ऑटो व इ-रिक्शा चालकों द्वारा ओवरटेक करने पर भी उनका चालान कट रहा है.बालेश्वर यादव, यातायात थानाध्यक्ष, छपरा
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




