ePaper

Saran News : अमनौर में अलग-अलग स्थानों पर युवक-युवती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

Updated at : 08 Jul 2025 10:11 PM (IST)
विज्ञापन
Saran News : अमनौर में अलग-अलग स्थानों पर युवक-युवती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

Saran News : अमनौर थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग गांवों में मंगलवार को गले में फंदा लगाकर युवक और युवती ने आत्महत्या कर ली.

विज्ञापन

अमनौर. अमनौर थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग गांवों में मंगलवार को गले में फंदा लगाकर युवक और युवती ने आत्महत्या कर ली. दोनों घटनाओं के सामने आते ही इलाके में सनसनी फैल गयी. पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गयी है. प्राथमिक जांच में प्रेम प्रसंग की आशंका जतायी जा रही है. प्राप्त जानकारी के अनुसार पहली घटना अमनौर थाना क्षेत्र के धर्मपुर जाफर गांव की है, जहां मंगलवार की सुबह 18 वर्षीय युवती शबाना खातून का शव एक पेड़ से लटका मिला. शबाना बांदे गांव निवासी स्व अनीस मियां की पुत्री थी और सोमवार रात से ही घर से लापता थी. मंगलवार सुबह ग्रामीणों ने उसका शव ओम गिरी के मकान की बाउंड्री के भीतर पेड़ से लटका देखा. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा भेज दिया. वहीं, घटनास्थल के पास किराये पर रह रहे युवक रोहन मांझी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. स्थानीय सूत्रों का कहना है कि युवती का रोहन से प्रेम प्रसंग था और वह उससे मिलने वहां पहुंची थी. बताया जा रहा है कि किसी बात को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद युवक ने दरवाजा नहीं खोला. आक्रोश में युवती ने फांसी लगा ली. मृतक की मां मेंहरून निशा ने बताया कि कल रात आठ बजे से घर से गायब थी. हमलोग समझे कि मेरे दूसरे घर में सोने चली गयी है. लेकिन सुबह लोगों द्वारा इस घटना के बारे मे जानकारी मिली है. यह कैसे हुआ हमलोग कुछ नहीं जानते हैं.

जहरी पकड़ी गांव में युवक ने दी जान

दूसरी घटना तरवार पंचायत के जहरी पकड़ी गांव की है, जहां 22 वर्षीय युवक बीरेंद्र राय का शव घर से थोड़ी दूर एक बगीचे में पेड़ से लटका मिला. बीरेंद्र बधाई राय का पुत्र था और दिसंबर 2024 में उसकी शादी हुई थी. युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया. घटना की सूचना पर अमनौर थानाध्यक्ष कुंदन कुमार व मढ़ौरा डीएसपी नरेश पासवान पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की. पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया यह मामला भी प्रेम प्रसंग से जुड़ा हो सकता है. डीएसपी नरेश पासवान ने बताया कि घटनाओं के पीछे के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पूछताछ के बाद किया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ALOK KUMAR

लेखक के बारे में

By ALOK KUMAR

ALOK KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन