यात्रियों को लिफ्ट देकर लूटने वाले गिरोह का बदमाश गिरफ्तार,लूटपाट में प्रयोग की गयी बोलेरो के साथ नकद बरामद

घटना में प्रयुक्त बोलेरो व पचास हजार रुपये नगद के साथ आरोपित को पुलिस ने किया गिरफ्तार, गिरफ्तार पूर्वी चंपारण के डुमरिया घाट थाना क्षेत्र के सरया बदुरहा गांव का रहने वाला आस मुहम्मद का पुत्र अमजद हुसैन है.
छपरा. लग्जरी कार में लिफ्ट देकर यात्रियों को लूटने वाले गिरोह के एक सदस्य को भगवान बाजार पुलिस ने पूर्वी चंपारण से घटना में प्रयुक्त बोलेरो गाड़ी व पचास हजार नगद के साथ गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार पूर्वी चंपारण के डुमरिया घाट थाना क्षेत्र के सरया बदुरहा गांव का रहने वाला आस मुहम्मद का पुत्र अमजद हुसैन है. इस संदर्भ में भगवान बाजार थानाध्यक्ष सुभाष कुमार सिंह ने बताया कि गिरोह के सदस्य बीते शुक्रवार की सुबह जलालपुर थाना क्षेत्र के कोठिया गांव निवासी इंजीनियर राम किशोर मांझी का सामान लूट कर फरार हो गये थे. इसके बाद भगवान बाजार थाना में अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी थी. अनुसंधान के क्रम में तकनीकी साक्ष्य व सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने लूट में शामिल एक अपराधी को गिरफ्तार किया है. साथ ही तीन अभी भी फरार है. उनके लिए भी पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है. विदित हो कि शुक्रवार को नयी दिल्ली से बिहार संपर्क क्रांति सुपरफास्ट ट्रेन से उतरकर इ राम किशोर जलालपुर जाने के लिए गाड़ी की प्रतीक्षा में खड़े थे कि तभी एक सफेद रंग के बोलेरो के साथ कुल चार अपराधी आये और गाड़ी रोक कर पूछने लगे कि कहां जाना है. जिसके बाद उन्होंने जलालपुर जाने के लिए कहा. तत्पश्चात उस गाड़ी से जलालपुर ले जाने के लिए कहने लगे. हालांकि उन्होंने बैठने से इनकार कर दिया. लेकिन उन लोगों ने जबरदस्ती गाड़ी स्टार्ट कर उन्हें दूर ले जाकर लूटपाट की. इसी गिरोह ने आरा के रहने वाले बुजुर्ग दंपति को भी जंक्शन से ले जाकर नगर थाना क्षेत्र में उतार दिया और सामान लेकर फरार हो गये थे. टीम में चंद्र प्रकाश सिंह, मोहम्मद महताब खान शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




