saran news : हत्या का केस उठाने का दबाव बनाकर पुलिस ने मृतक के परिजनों को पीटा

saran news : परिजनों ने पुलिस पर लगाये गंभीर आरोप, पिटायी से जख्मी परिजन अस्पताल में इलाजरतकोपा थाना क्षेत्र में हत्या के बाद भी गिरफ्तारी नहीं, परिजनों पर समझौते का दबाव बनाने का आरोप
saran news : छपरा. 27 नवंबर को कोपा थाना क्षेत्र के रेवाड़ी मठिया गांव में रामाशीष राय की गोली मारकर हत्या के 45 दिन बीतने के बाद भी किसी भी अभियुक्त की गिरफ्तारी नहीं होने से परिजनों में आक्रोश व्याप्त है. इसी क्रम में रविवार की रात मृतक के नाती राजू कुमार के साथ कोपा थाने पर केस के इंचार्ज द्वारा मारपीट भी की गयी. परिजनों ने पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा है कि थाने में ही राजू के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की गयी. इससे वह घायल हो गया. घायल अवस्था में राजू को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. इलाज के दौरान पीड़ित ने बताया कि केस के इंचार्ज अजीत कुमार साह द्वारा उन्हें थाने बुलाकर केस में सुलह करने का दबाव बनाया गया. आरोप है कि जब उसने इससे इनकार किया, तो मारपीट की गयी. परिजनों का कहना है कि हत्या के इतने दिनों बाद भी पुलिस मुख्य अभियुक्त की गिरफ्तारी नहीं कर सकी है और पुलिस इस मामले को दबाने की कोशिश कर रही है. बता दें कि बीते 21 दिसंबर को राजू के भाई विकास पर हत्याभियुक्तों के द्वारा जान मारने की नीयत से चाकू से हमला किया गया था और जख्मी हालत में उसका उपचार छपरा सदर अस्पताल में किया गया था. इस मामले में भी प्राथमिकी दर्ज होने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गयी है. पीड़ित परिवार ने पूरे मामले को लेकर सारण के वरीय पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार से मिलने और उन्हें लिखित शिकायत देने की बात कही है. इस संदर्भ में पूछे जाने पर एकमा एसडीपीओ राजकुमार ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं मिली है. जानकारी मिलते ही कार्रवाई की जायेगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




