हेलमेट, सीट बेल्ट और सुरक्षित ड्राइविंग का दिया संदेश

Author Alok kumar
Updated:
विज्ञापन
हेलमेट, सीट बेल्ट और सुरक्षित ड्राइविंग का दिया संदेश

मोंटी कार्लो व लायंस क्लब छपरा टाउन के संयुक्त तत्वावधान में सड़क सुरक्षा अभियान के तहत शहर के थाना चौक पर जागरूकता कार्यक्रम किया गया.

विज्ञापन

छपरा. मोंटी कार्लो व लायंस क्लब छपरा टाउन के संयुक्त तत्वावधान में सड़क सुरक्षा अभियान के तहत शहर के थाना चौक पर जागरूकता कार्यक्रम किया गया. जिसमें सभी दोपहिया वाहन चालकों को हेमलेट लगाने, चारपहिया वाहन चालकों को सीट बेल्ट लगाने का आग्रह किया गया. प्रोजेक्ट मैनेजर मोनू कुमार सिंह ने बताया की भारत सरकार के सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय व भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा जारी दिशा निर्देशों के अनुसार देश भर में एक से 31 जनवरी तक 37वां राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह मनाने का निर्देश दिया गया है. सड़क सुरक्षा हमारे देश में एक प्रमुख चिंता का विषय बनी हुई है. सुरक्षा सहायक प्रबंधक निरंजन कुमार ने बताया कि आज के दौर में सड़क परिवहन दैनिक जीवन का अभिन्न अंग बन गया है. हर साल सड़क दुर्घटनाओं में लाखों लोगों की जान जाती है और करोड़ों लोग गंभीर रूप से घायल हो जाते हैं. अकेले भारत में ही सड़क दुर्घटनाओं के कारण प्रतिवर्ष 15 लाख से अधिक लोग अपनी जान गंवा देते हैं. यातायात प्रबंधन और कार्यबल जागरूकता पर विशेष जोर दिया गया है. इस मौके पर फैज खान, विकास श्रीवास्तव, सुजीत गोस्वामी, विकास सिंह, उपेंद्र कुमार, तुषार पराशर, मिथलेश कुमार, लायंस क्लब के सदस्य अमित सिंह, कुंवर जायसवाल, अली अहमद, विकास गुप्ता, लियो सदस्य उज्ज्वल मिश्रा, अभिषेक गुप्ता, मो सलमान, विभूति श्रीवास्तव,कार्यक्रम की जानकारी मनीष कुमार मनी ने दिया.

विज्ञापन
Alok Kumar

लेखक के बारे में

By Alok Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन