विराट हिंदू सम्मेलन 31 जनवरी को होगा आयोजित, तैयारियां तेज

आगामी 31 जनवरी को प्रखंड के बैजू टोला अवस्थित दुर्गा मंदिर में विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया जायेगा.
रिविलगंज. आगामी 31 जनवरी को प्रखंड के बैजू टोला अवस्थित दुर्गा मंदिर में विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया जायेगा. उक्त जानकारी भाजपा मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र चौहान ने दी. उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में देश भर में हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है. यहां होने वाले सम्मेलन की तैयारियां तेज हो गई हैं. रविवार को सिताबदियरा मंडल की एक महत्वपूर्ण बैठक गोदना के गौतम ऋषि मंदिर में आयोजित की गयी. बैठक में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के खंड कार्यवाह धनंजय उदय ने कार्यक्रम की रूपरेखा एवं उद्देश्य पर विस्तार से प्रकाश डाला. उन्होंने कहा कि सामाजिक एकता, समरसता एवं सांस्कृतिक चेतना को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से विराट हिंदू सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है. इस अवसर पर निर्णय लिया गया कि सम्मेलन के मौके पर सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ सह समरसता भोज का आयोजन किया जाएगा. बैठक में भारतीय किसान संघ के जिलाध्यक्ष रणजीत तिवारी, विश्व हिंदू परिषद के धर्मेंद्र सिंह मुन्ना सहित अनुरंजन कुमार, अशोक कुमार, मनोज साह, शत्रुघ्न प्रसाद, सुरेंद्र सिंह, रमेश महतो, जितेश कुमार, सत्येंद्र शर्मा, मुकेश यादव, रामकुमार जी सहित सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




