ePaper

Saran News : लावारिस अवस्था में मिला व्यक्ति का शव

Updated at : 12 Sep 2025 9:29 PM (IST)
विज्ञापन
Saran News : लावारिस अवस्था में मिला व्यक्ति का शव

रिविलगंज थाना क्षेत्र के समसुद्दीनपुर वार्ड नंबर 9 में शुक्रवार की सुबह एक 40 वर्षीय व्यक्ति का शव लावारिस हालत में मिला है.

विज्ञापन

रिविलगंज. रिविलगंज थाना क्षेत्र के समसुद्दीनपुर वार्ड नंबर 9 में शुक्रवार की सुबह एक 40 वर्षीय व्यक्ति का शव लावारिस हालत में मिला है. शव का आधा हिस्सा कुत्तों और सियारों द्वारा खा लिया गया था, जिससे इलाके में सनसनी फैल गयी. मृतक की पहचान रिविलगंज के ही समसुद्दीनपुर हाइस्कूल चौक, वार्ड नंबर 8 निवासी गुड्डू राम के रूप में हुई है. परिजनों ने बताया कि गुड्डू गुरुवार दोपहर से अपने दोस्तों के साथ निकला था और देर रात तक घर नहीं लौटा. काफी खोजबीन के बाद शुक्रवार सुबह उन्हें वार्ड नंबर 9 में एक घर के सामने उसका शव मिलने की सूचना मिली. सूचना मिलते ही रिविलगंज थानाध्यक्ष सुजीत कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाने का प्रयास किया. हालांकि, परिजनों ने इसका विरोध किया और पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया. गुड्डू राम के परिवार में उनकी पत्नी और दो छोटे बच्चे हैं, जिनका रो-रोकर बुरा हाल है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ALOK KUMAR

लेखक के बारे में

By ALOK KUMAR

ALOK KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन