Saran News : छह दिन से गायब परसा के अधेड़ का शव मिला

Author Alok kumar
Updated:
विज्ञापन
Saran News : छह दिन से गायब परसा के अधेड़ का शव मिला

Saran News : स्थानीय पुलिस ने पिछले छह दिनों से गायब एक 57 वर्षीय अधेड़ का शव रेल पहिया कारखाना के पास सड़क किनारे से बरामद किया है.

विज्ञापन

दरियापुर. स्थानीय पुलिस ने पिछले छह दिनों से गायब एक 57 वर्षीय अधेड़ का शव रेल पहिया कारखाना के पास सड़क किनारे से बरामद किया है. शव की पहचान परसा थाना क्षेत्र के बनौता गांव के काशीनाथ सिंह के रूप में की गयी है. पुलिस को किसी ने सूचना दी कि रेल पहिया कारखाने के समीप सड़क किनारे एक शव पड़ा हुआ है. सूचना मिलते पुलिस वहां पहुंच गयी और को थाने पर लायी. इसी बीच पुलिस को सूचना मिली कि मृतक व्यक्ति परसा के बनौता का है. जो छह दिन पहले से घर से अचानक गायब हो गया था. इस संबंध में उसके परिजन ने मकेर थाने में गुमशुदगी की सूचना दर्ज करायी थी. मृतक हल्का विक्षिप्त बताया जा रहा है. चर्चा है कि लू लगने से उसकी मौत हुई है. इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष कामेश्वर प्रसाद ने बताया कि शव मकेर पुलिस को सौंप दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Alok Kumar

लेखक के बारे में

By Alok Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन