saran news : आपात स्थिति से निबटने के लिए दुर्घटना यान का हुआ निरीक्षण

Updated at : 28 Apr 2025 9:18 PM (IST)
विज्ञापन
saran news : आपात स्थिति से निबटने के लिए दुर्घटना यान का हुआ निरीक्षण

saran news : अधिकारियों ने छपरा जंक्शन पर आपात स्थिति से निबटने की तैयारी का लिया जायजा

विज्ञापन

छपरा. छपरा जंक्शन पर सोमवार को रेलवे की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष निरीक्षण अभियान चलाया गया. इस दौरान पूर्वोत्तर रेलवे के डिवीजन सेफ्टी ऑफिसर वीरेंद्र पाल और सीनियर डीएमइ अनुभव पाठक ने दुर्घटना यान का बारीकी से निरीक्षण किया. इस दौरान अधिकारियों ने दुर्घटना यान में उपलब्ध राहत और बचाव उपकरण, मेडिकल किट, हाइड्रोलिक कटर, जैक, स्ट्रेचर, फर्स्ट एड बॉक्स सहित अन्य आपातकालीन उपकरणों की कार्यक्षमता की गहन जांच की. अधिकारियों ने दुर्घटना के समय त्वरित राहत कार्य कैसे संचालित किये जाये, इस पर उपस्थित कर्मचारियों को दिशा-निर्देश भी दिया. दुर्घटना यान का विशेष महत्व रेलवे संचालन में है. यह यान दुर्घटना के समय घटनास्थल पर तेजी से पहुंचकर फंसे यात्रियों को निकालने, घायलों को प्राथमिक उपचार देने और ट्रैक को जल्द से जल्द क्लियर करने के लिए पूरी तरह सुविधाओं से लैस होता है. निरीक्षण के दौरान छपरा जंक्शन पर एक रेलवे कोच को डेमोंस्ट्रेशन के लिए तैयार किया गया था, जिसमें वास्तविक परिस्थितियों में उपकरणों के उपयोग का प्रदर्शन किया गया. इस डेमोस्ट्रेशन के माध्यम से कर्मचारियों को आपदा प्रबंधन की व्यावहारिक जानकारी दी गयी. डिवीजन सेफ्टी ऑफिसर वीरेंद्र पाल ने कहा कि रेलवे के लिए यात्रियों की सुरक्षा सर्वोपरी है. दुर्घटना जैसी आपात परिस्थितियों से निबटने के लिए सतर्कता और तत्परता जरूरी है. इसी क्रम में समय-समय पर इस प्रकार के निरीक्षण और मॉकड्रिल किये जाते हैं. इस दौरान स्टेशन अधीक्षक राजन कुमार, सीडीओ अजीत कुमार आदि मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SHAILESH KUMAR

लेखक के बारे में

By SHAILESH KUMAR

SHAILESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन