माध्यमिक शिक्षक संघ ने मनाया शताब्दी दिवस समारोह

Author Alok kumar
Updated:
विज्ञापन
माध्यमिक शिक्षक संघ ने मनाया शताब्दी दिवस समारोह

माध्यमिक शिक्षक संघ के संघर्ष व सृजन के 100 साल पूरे होने पर शताब्दी समापन समारोह का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

छपरा. माध्यमिक शिक्षक संघ के संघर्ष व सृजन के 100 साल पूरे होने पर शताब्दी समापन समारोह का आयोजन किया गया. मुख्य समारोह शहर के दधिचि नगर अवस्थित संघ भवन के सभागार में किया गया. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व अध्यक्ष चूल्हन प्रसाद सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ की स्थापना 21 जनवरी 1925 को हुई थी. शताब्दी वर्ष समारोह का आयोजन बिहार के प्रत्येक जिले में 21 जनवरी को किया गया था. जिसमें सारण जिला अग्रणी रहा. कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए विनोद कुमार यादव ने बताया कि यह कार्यक्रम विभिन्न जिलों में अलग अलग तिथियां को आयोजित किया गया. परंतु समापन समारोह राज्य संघ के साथ सारण जिला ने किया. पूर्व में कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन कर किया गया. शिक्षिका हैप्पी श्रीवास्तव ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत किया. संचालन जिला सचिव विद्यासागर विद्यार्थी ने किया. मौके पर डॉ रजनीश कुमार, प्रकाश कुमार सिंह, कंचन सिंह, मोहन प्रसाद, प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष अरविंद कुमार यादव, प्रधान सचिव सुरेंद्र कुमार सिंह, पुनीत रंजन, कमल कुमार राय, श्रृजन, अमृता कुमारी, अर्चना सिन्हा, मनीष रंजन, रंजीत कुमार प्रसाद, सुमन प्रसाद, उमेश कुमार समेत अन्य शिक्षक उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Alok Kumar

लेखक के बारे में

By Alok Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन