सोनपुर में शिक्षक की गोली मारकर हत्या, परिजनों में कोहराम

सोनपुर के पहलेजा थाना अंतर्गत खारिक गांव में शुक्रवार की शाम प्राथमिक विद्यालय के एक शिक्षक की गोली मारकर हत्या कर दी गयी.
सोनपुर. सोनपुर के पहलेजा थाना अंतर्गत खारिक गांव में शुक्रवार की शाम प्राथमिक विद्यालय के एक शिक्षक की गोली मारकर हत्या कर दी गयी. इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गयी और भय का माहौल व्याप्त हो गया. मिली जानकारी के अनुसार, मृतक शिक्षक का नाम सनोज कुमार था. घटना शाम के समय खारिक की निचली सड़क पर हुई. हमलावरों ने शिक्षक को गोली मार दी, जिसके बाद वहां चीख-पुकार मच गयी. गंभीर रूप से घायल शिक्षक को आनन-फानन में इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, लेकिन दुर्भाग्यवश उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया. मृतक सनोज कुमार के परिजनों में इस घटना के बाद कोहराम मच गया. बताया जा रहा है कि मृतक की पत्नी भी शिक्षक हैं. पहलेजा थानाध्यक्ष अनुराधा कुमारी ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि हमलावर गोली मारकर उक्त शिक्षक की हत्या कर फरार हो गये. पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू कर दी है. पुलिस इस हत्या के पीछे के कारणों और हमलावरों की पहचान करने में जुटी हुई है. इस घटना को लेकर आस-पास के इलाकों में दहशत का माहौल है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




