Saran News : उत्क्रमित मध्य विद्यालय जमलकी में छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित

Author Alok kumar
Updated:
विज्ञापन
Saran News : उत्क्रमित मध्य विद्यालय जमलकी में छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित

Saran News : शिक्षा विभाग और खेल प्राधिकरण के संयुक्त तत्वावधान में संचालित मशाल कार्यक्रम के तहत प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय जमलकी में चयनित छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह आयोजित किया गया.

विज्ञापन

मकेर. शिक्षा विभाग और खेल प्राधिकरण के संयुक्त तत्वावधान में संचालित मशाल कार्यक्रम के तहत प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय जमलकी में चयनित छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह आयोजित किया गया. इस कार्यक्रम का आयोजन प्राचार्य मो जमील अंसारी द्वारा किया गया था. प्राचार्य मो जमील अंसारी ने कहा कि खेलेगा बिहार तो खिलेगा बिहार के उद्देश्य से मशाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया था. इस कार्यक्रम में विद्यालय द्वारा आयोजित खेल में दर्जनों छात्र-छात्राओं ने सफलता हासिल की थी. उन्होंने कहा कि सफल सभी छात्रों को सीआरसी स्तर की खेल में शामिल होने का अवसर मिला है. कार्यक्रम में अनिल सिंह, दीपक कुमार, मो. सिराजुद्दीन अंसारी, अंकिता कुमारी,मो. मुस्तफा अंसारी अतिथियों ने अनुज आनंद, मनीष कुमार, नवाब हुसैन, बिट्टू कुमार, साजिद अली, अंकुश कुमार, रोगन कुमार, बन्टी कुमार, विवेक कुमार, मो दानिश, अमृत कुमार, रवि कुमार, हिना खातून, पुतुल कुमारी, निभा कुमारी, मुस्कान कुमारी समेत दर्जनों छात्र-छात्राओं को मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Alok Kumar

लेखक के बारे में

By Alok Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन