saran news : कार्य में लापरवाही बरतने वाले 98 पुलिस पदाधिकारियों के वेतन पर रोक

Updated:
विज्ञापन
saran news : कार्य में लापरवाही बरतने वाले 98 पुलिस पदाधिकारियों के वेतन पर रोक

saran news : त्वरित गति से कांडों का निष्पादन करने वाले 18 पुलिस पदाधिकारी पुरस्कृत

विज्ञापन

छपरा. एसपी डॉ कुमार आशीष ने लंबित कांडों के निष्पादन में लापरवाही बरतने वाले जिले के 98 पुलिस पदाधिकारियों के वेतन पर रोक लगा दी है.

एसपी ने बताया कि सारण जिलांतर्गत कांडों के निष्पादन में तीव्रता लाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है. इसी अभियान के तहत सारण जिलांतर्गत माह मार्च 2025 में दो या दो से कम कांडों का निष्पादन करने वाले कुल 98 पुलिस पदाधिकारियों के वेतन पर रोक लगायी गयी है, जिसमें दरियापुर थाने से छह, मढ़ौरा से तीन, पानापुर से एक, इसुआपुर थाने से सात, सोनपुर से चार, हरिहरनाथ थाने से दो, भगवान बाजार थाने से दो, नयागांव थाने से दो, दिघवारा थाने से पांच, मशरख से एक, परसा से तीन, डेरनी से एक, अकीलपुर से एक, मकेर से चार, तरैया से एक, एएलटीएफ मढ़ौरा से एक, गौरा थाने से दो, गड़खा थाने से दो, डोरीगंज से एक, अवतारनगर थाने से तीन, मांझी थाने से एक, एकमा थाने से चार, दाउदपुर थाने से छह, जनता बाजार थाने से चार, रसूलपुर थाने से एक, मुफ्फसिल थाने से 12, नगर थाने से दो, बनियापुर थाने से एक, जलालपुर थाने से दो, रिविलगंज थाने से दो, कोपा थाने से दो, सहाजितपुर थाने से छह, खैरा थाने से एक पदाधिकारी शामिल हैं.

18 पुलिस पदाधिकारी हुए पुरस्कृत

एसपी ने बताया कि कई ऐसे पुलिस पदाधिकारी हैं, जिन्होंने निर्धारित समय के भीतर कांडों का त्वरित निष्पादन किया है. ऐसे 18 पुलिस पदाधिकारियों को पुरस्कृत भी किया गया. इनके द्वारा 10 या 10 से अधिक कांडों का निष्पादन किया गया है, जो काफी सराहनीय है. पुरस्कृत होने वाले पुलिस पदाधिकारियों में पुअनि निरंजन कुमार बनियापुर थाना, सफी अहमद खान बनियापुर थाना, अक्षय चौबे दरियापुर थाना, मनोज उरांव दरियापुर थाना, दिनेश्वर कुमार दरियापुर थाना, विपुल कुमार मांझी, प्रमोद कुमार परसा थाना, रामाशिष सिंह मढ़ौरा थाना, सविता कुमार मढ़ौरा थाना, हरि नारायण साहु सोनपुर थाना, परवेज आलम सोनपुर थाना, लव कुमार द्विवेदी सोनपुर थाना, रौशन कुमार मशरख थाना, उपेंद्र प्रसाद यादव पानापुर थाना, उपेंद्र कुमार पानापुर थाना, सअनि विजेंद्र प्रसाद यादव गौरा थाना, शैलेंद्र कुमार गड़खा थाना, जितेंद्र कुमार मढ़ौरा थाना शामिल हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Shailesh Kumar

लेखक के बारे में

By Shailesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन