chhapra news : चालकों की मनमानी से चौक-चौराहे बने स्टैंड, लग रहा जाम

Updated at : 29 Jan 2025 9:13 PM (IST)
विज्ञापन
chhapra news : चालकों की मनमानी से चौक-चौराहे बने स्टैंड, लग रहा जाम

chhapra news : शहर के करीब आठ चौक-चौराहों पर ऑटो, इ रिक्शा व अन्य सवारी वाहनों का पार्किंग स्टैंड बन गया है. जिस कारण इस रूट में अक्सर जाम की समस्या हो रही है.

विज्ञापन

छपरा. शहर के करीब आठ चौक-चौराहों पर ऑटो, इ रिक्शा व अन्य सवारी वाहनों का पार्किंग स्टैंड बन गया है. जिस कारण इस रूट में अक्सर जाम की समस्या हो रही है. सभी प्रमुख चौक-चौराहों पर यातायात पुलिस कर्मी तैनात किये गये हैं. बावजूद उसके सुबह 10 बजे से शाम छह बजे तक यहां बेतरतीब ढंग से ऑटो, इ रिक्शा व अन्य सवारी वाहनों को लगाया जाता है. शहर के गांधी चौक पर तो सुबह नौ बजे से ही बड़ी संख्या में ऑटो, इ रिक्शा व सवारी वाहन लगा दिये जाते हैं. बीच सड़क पर ही ऑटो लगाकर सवारी बैठायी जाती है. सांढा ओवर ब्रिज के दोनों छोर पर भी बीच सड़क पर ही दिन भर सवारी वाहन खड़ा कर दिया जाता है. जिससे पुल के दोनों तरफ कई बार जाम की समस्या देखने को मिली है.

नहीं है एक भी वाहन स्टैंड

शहर में सरकारी बस स्टैंड व सांढा बस स्टैंड को छोड़कर कहीं भी वाहन स्टैंड नहीं बनाया गया है. ना ही यात्री पड़ाव मौजूद है. जिस कारण ऑटो व इ रिक्शा चालक बीच सड़क पर ही गाड़ी खड़ी कर देते हैं. खासकर स्टेशन व बस स्टैंड के आसपास तो रोजाना बड़ी संख्या में ऑटो व इ रिक्शा चालक ट्रेन व बस के आने के समय सड़क पर ही वाहन लगा देते हैं. जिससे शहर जाम हो रहा है. थाना चौक, नगर पालिका चौक, सदर अस्पताल मोड़, गुदरी मोड़, दरोगा राय चौक, कचहरी स्टेशन रोड आदि जगहों पर कहीं भी सवारी वाहनों के लिए स्टैंड नहीं उपलब्ध है.

क्या है नगर निगम की तैयारी

इस संदर्भ में मेयर लक्ष्मी नारायण गुप्ता ने बताया कि हाल ही में हुई बोर्ड की बैठक में शहर में वाहन स्टैंड तथा यात्री पड़ाव बनाये जाने को लेकर प्रस्ताव आया है. जिस पर सहमति भी बनी है. कुछ जगहों को चिन्हित भी किया गया है. जल्द ही इस दिशा में कार्य शुरू किया जायेगा. उधर यातायात थानाध्यक्ष बालेश्वर यादव ने बताया कि शहर में जहां भी गलत तरीके से वाहनों की पार्किंग हो रही है. वहां कार्रवाई की जा रही है. बीच सड़क पर ऑटो व इ रिक्शा लगाने वाले चालकों को भी चेतावनी दी गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन