एसएसपी ने किया तीन थानों का निरीक्षण, कहा-कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं

Author Alok kumar
Updated:
विज्ञापन
एसएसपी ने किया तीन थानों का निरीक्षण, कहा-कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं

जिले में विधि-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने को लेकर एसएसपी विनीत कुमार के द्वारा बुधवार की देर रात्रि नगर थाना, भगवान बाजार थाना एवं कोपा थाना का औचक निरीक्षण किया.

विज्ञापन

छपरा. जिले में विधि-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने को लेकर एसएसपी विनीत कुमार के द्वारा बुधवार की देर रात्रि नगर थाना, भगवान बाजार थाना एवं कोपा थाना का औचक निरीक्षण किया. पदभार ग्रहण करने के बाद पहली बार थानों का निरीक्षण करने के लिए पहुंचे. निरीक्षण के दौरान एसएसपी ने रात्रिकालीन ड्यूटी व्यवस्था, संतरी व पिकेट की तैनाती, गश्ती व्यवस्था, वायरलेस संचार प्रणाली, सीसीटीवी कैमरों की निगरानी, हाजत, मालखाना तथा थाना की समग्र सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया. इसके साथ ही थाना के अभिलेखों की भी विधिवत समीक्षा की गयी. जिसमें कांड दैनिकी, लंबित मामलों की प्रगति, गिरफ्तारी, वारंट व इश्तेहार के निष्पादन, आगंतुक पंजी सहित अन्य महत्वपूर्ण पंजियां शामिल रहीं. एसएसपी ने भगवान बाजार थानाध्यक्ष सुभाष कुमार सिंह व संबंधित पदाधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों को रात्रि गश्ती को और अधिक प्रभावी बनाने, संवेदनशील क्षेत्रों पर सतत निगरानी रखने तथा लंबित कांडों का शीघ्र निष्पादन करने का निर्देश दिया. निरीक्षण के दौरान पायी गयी कमियों को शीघ्र दूर करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये, वहीं संतोषजनक कार्य करने वाले पदाधिकारियों एवं कर्मियों की सराहना भी की. इस दौरान थाना के पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Alok Kumar

लेखक के बारे में

By Alok Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन