गुरुग्राम से परीक्षा देने निकली छात्रा प्रेमी के साथ पहुंची गांव, ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने दोनों को लिया हिरासत में

Author Alok kumar
Updated:
विज्ञापन
गुरुग्राम से परीक्षा देने निकली छात्रा प्रेमी के साथ पहुंची गांव, ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने दोनों को लिया हिरासत में

थाना क्षेत्र से जुड़ा एक मामला सामने आया है. बताया जाता है कि हरियाणा के गुरुग्राम में रह रही एक छात्रा परीक्षा देने के बहाने घर से निकलने के बाद अपने परिचित युवक के साथ एकमा पहुंच गयी.

विज्ञापन

एकमा. थाना क्षेत्र से जुड़ा एक मामला सामने आया है. बताया जाता है कि हरियाणा के गुरुग्राम में रह रही एक छात्रा परीक्षा देने के बहाने घर से निकलने के बाद अपने परिचित युवक के साथ एकमा पहुंच गयी. जानकारी के अनुसार, छात्रा एकमा थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली बतायी जाती है और उसका परिवार हरियाणा में रहकर काम करता है. छात्रा नौ मार्च को गुरुग्राम स्थित एक स्कूल में परीक्षा देने के लिए घर से निकली थी, लेकिन परीक्षा समाप्त होने के बाद वह वापस नहीं लौटी. इसके बाद परिजनों द्वारा हरियाणा के पालम थाना में गुमशुदगी की सूचना दी गयी. जिसके बाद वहां की पुलिस छात्रा की तलाश में जुट गयी. बताया जाता है कि उसी इलाके में रहने वाले एकमा थाना क्षेत्र के ही एक युवक के साथ छात्रा का पहले से परिचय था और दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था. दोनों शादी की नीयत से एकमा पहुंचे और जब अपने गांव पहुंचे तो ग्रामीणों को इसकी जानकारी हो गयी. इसके बाद गांव के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस दोनों को अपने साथ थाना ले आई. इस संबंध में एकमा पुलिस का कहना है कि मामले की सूचना हरियाणा पुलिस को दे दी गयी है और आगे की कार्रवाई की जा रही है.

विज्ञापन
Alok Kumar

लेखक के बारे में

By Alok Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन