सारण में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KMPH की रफ्तार से चलेगी हवा, IMD का 48 घंटों के लिए एडवाइजरी जारी

AI जेनरेटेड इमेज
Saran Weather Alert: सारण में मौसम विभाग ने भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. 29 जून से लेकर 30 जून तक के लिए अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग ने इस दौरान लोगों से सावधान रहने की अपील की है.
Saran Weather Alert: बिहार मौसम सेवा केंद्र (BMSK) ने 29 जून को जारी दैनिक मौसम बुलेटिन में सारण जिले के लिए मेघगर्जन, वज्रपात और बारिश को लेकर चेतावनी जारी की है. विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे के दौरान जिले में अलग-अलग समय पर मेघगर्जन, वज्रपात और हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. अगले तीन दिनों तक मौसम का मिजाज बदला रहेगा और कई स्थानों पर 40 किमी प्रति घंटे तक की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है.
Saran Weather Update: सारण में कब-कब रहेगा खतरा?
बिहार मौसम सेवा केंद्र ने सारण जिले को दिनभर अलग-अलग समय स्लॉट में चेतावनी सूची में शामिल किया है. मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि वो इस दौरान घर से बाहर निकलने से बचे. अधिक आवश्यक हो तभी घर से निकलें.
सारण की खबरों को पढ़ने के लिए क्लिक करें
Saran Rain Alert: 29 जून सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक
आज दोपहर 2 बजे तक की अवधि में सारण जिला मेघगर्जन और वज्रपात की चेतावनी वाले जिलों में शामिल है। जिले के छपरा, गरखा, जलालपुर, मांझी और रिविलगंज प्रखंडों में भीषण (Severe) मेघगर्जन और वज्रपात की चेतावनी जारी की गई है.
Saran Weather Alert: दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक
वहीं शाम 5 बजे तक चेतावनी का दायरा बढ़ जाएगा. अमनौर, बनियापुर, छपरा, दरियापुर, दिघवारा, एकमा, गरखा, इसुआपुर, जलालपुर, लहलादपुर, मकेर, मांझी, मढ़ौरा, मशरक, नगरा, पानापुर, परसा, रिविलगंज, सोनपुर और तरैया प्रखंडों में मेघगर्जन और वज्रपात का खतरा रहेगा.जबकि रात 8 बजे तक दिघवारा और सोनपुर प्रखंडों में मेघगर्जन और वज्रपात की आशंका बनी रहेगी.
रात 11 बजे से 30 जून सुबह 2 बजे तक
मौसम विभाग ने रात 11 बजे के अगले दिन के लिए भी चेतावनी जारी किया है. इस दौरान बनियापुर, एकमा, लहलादपुर, मांझी और पानापुर प्रखंडों के लिए मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है.30 जून की सुबह दिघवारा और सोनपुर प्रखंडों में फिर से मेघगर्जन और वज्रपात का खतरा रहेगा.

Saran News: 30 जून सुबह 5 बजे से 8 बजे तक
इस अवधि में अमनौर, बनियापुर, छपरा, दरियापुर, दिघवारा, एकमा, गरखा, इसुआपुर, मकेर, मांझी, मशरक, पानापुर, परसा और तरैया प्रखंडों के लिए मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है.
Bihar Weather News: बिहार में कैसा रहेगा मौसम?
मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे के दौरान बिहार के अधिकांश हिस्सों में मेघगर्जन और वज्रपात के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है. अगले तीन दिनों तक राज्य के कई हिस्सों में 40 किमी प्रति घंटे तक की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है. कुछ स्थानों पर भारी बारिश भी होने की संभावना जताई गई है, जबकि अधिकतम तापमान 30 से 39 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है.
मौसम विभाग ने लोगों को दी ये सलाह
- मेघगर्जन के दौरान खुले स्थान, खेत और पेड़ों के नीचे न रहें.
- बिजली चमकने पर तुरंत पक्के भवन में शरण लें.
- खराब मौसम में अनावश्यक यात्रा से बचें.
- किसान मौसम सामान्य होने के बाद ही खेतों में कार्य करें.
- प्रशासन और मौसम विभाग की जारी चेतावनियों का पालन करें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By साक्षी कुमारी
साक्षी पत्रकारिता और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में उनकी विशेष रुचि रही है. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. साक्षी सीवान की रहने वाली हैं. उन्होंने गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है, जहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, जनसंचार और समाचार लेखन की बारीकियों का अध्ययन किया. स्नातक शिक्षा पूरी करने के बाद भी उन्होंने अपनी शैक्षणिक यात्रा जारी रखी और वर्तमान में नौकरी के साथ-साथ इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) से मास्टर डिग्री की पढ़ाई कर रही हैं.
पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने दैनिक भास्कर में इंटर्नशिप के दौरान फील्ड रिपोर्टिंग, समाचार संकलन और ग्राउंड रिपोर्टिंग की व्यावहारिक समझ विकसित की. इस दौरान उन्होंने समाचारों के विभिन्न पहलुओं को नजदीक से समझा और पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों को व्यवहारिक रूप से सीखा.
इसके बाद उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत News4Nation के साथ की. जहां करीब तीन वर्षों तक डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहीं. इस दौरान उन्होंने राजनीति, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी अनेक महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. News4Nation में कार्यरत रहते हुए उन्होंने 2024 के लोकसभा चुनाव और 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव की विस्तृत कवरेज की. चुनावी राजनीति, मतदाताओं के व्यवहार, राजनीतिक रणनीतियों और जमीनी मुद्दों को करीब से समझने का अवसर मिला. इस अनुभव ने उन्हें राजनीतिक खबरों को अधिक सटीकता, तथ्यों और विश्लेषण के साथ प्रस्तुत करने की विशेषज्ञता प्रदान की.
वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार की राजनीति, प्रशासनिक गतिविधियों और जनहित से जुड़े मुद्दों पर उनकी विशेष पकड़ है. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization) की भी समझ है, जिसके अनुरूप वह खबरों को इस प्रकार तैयार करती हैं कि वे पाठकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचें और खोज इंजन में बेहतर प्रदर्शन करें. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, उसकी त्वरित कवरेज और कम समय में सटीक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है.
साक्षी किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देती हैं. वह विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही खबरों को प्रकाशित करती हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग में सटीकता और विश्वसनीयता बनी रहती है. न्यूजरूम में डेटा विश्लेषण, ट्रेंड मॉनिटरिंग और पाठकों की रुचि के आधार पर सर्वे एवं रिसर्च-आधारित खबरें तैयार करने में भी उन्हें बखूबी आता है.
निरंतर सीखने और बदलते मीडिया परिदृश्य के साथ स्वयं को अपडेट रखने की उनकी प्रतिबद्धता उन्हें एक बेहतर डिजिटल पत्रकार बनने के लिए प्रेरित करती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाली साक्षी पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










