सारण एसएसपी ने जनसुनवाई में सुनी फरियादियों की शिकायतें, त्वरित कार्रवाई के दिए निर्देश

Updated:
विज्ञापन

सारण के वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) विनीत कुमार ने साप्ताहिक जनसुनवाई में जिले भर से आए फरियादियों की शिकायतें सुनीं. उन्होंने भूमि विवाद, मारपीट और लंबित मामलों पर त्वरित, निष्पक्ष कार्रवाई के निर्देश दिए.

विज्ञापन

Saran News: सारण के वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) विनीत कुमार ने गुरुवार को पुलिस कार्यालय, छपरा में आयोजित साप्ताहिक जनसुनवाई के दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे फरियादियों की शिकायतें सुनीं. इस दौरान लोगों ने भूमि विवाद, मारपीट, पारिवारिक विवाद, पुलिस कार्रवाई, लंबित मामलों तथा अन्य समस्याओं से जुड़े आवेदन एसएसपी को सौंपे.

संबंधित अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश

जनसुनवाई के दौरान एसएसपी ने प्रत्येक आवेदन की गंभीरता से समीक्षा की और संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को नियमानुसार त्वरित, निष्पक्ष एवं प्रभावी कार्रवाई करने का निर्देश दिया.

उन्होंने कहा कि आम नागरिकों की शिकायतों का समयबद्ध निष्पादन पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

हर कार्य दिवस पर होती है जनसुनवाई

एसएसपी कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस कार्यालय में प्रत्येक कार्य दिवस पर सुबह 10:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक नियमित जनसुनवाई आयोजित की जाती है.

इस दौरान जिले का कोई भी नागरिक सीधे पुलिस पदाधिकारियों के समक्ष अपनी शिकायत या आवेदन प्रस्तुत कर सकता है. प्राप्त आवेदनों के त्वरित निष्पादन के लिए संबंधित थाना और शाखा को आवश्यक निर्देश जारी किए जाते हैं.

आम लोगों से पुलिस की अपील

सारण पुलिस ने जिलेवासियों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की समस्या या शिकायत होने पर निर्धारित समय के दौरान पुलिस कार्यालय पहुंचकर अपनी बात रखें. पुलिस का कहना है कि प्रत्येक शिकायत का विधिसम्मत और समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने का प्रयास किया जाएगा.

इसे भी पढ़ें: पटना से गया तक चली तबादला एक्सप्रेस, बिहार के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में 20 अफसरों का ट्रांसफर


विज्ञापन
अयूब राजा

लेखक के बारे में

By अयूब राजा

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन