कमाने निकला था बेटा, रास्ते में चली गई जान, सारण में ट्रेन से कटकर युवक की मौत

Updated:
विज्ञापन
Saran News

परिजनों की मदद करते समाजसेवी

सारण जिले के मांझी थाना क्षेत्र के बरेजा गांव निवासी शिवम तिवारी की ट्रेन से कटकर दर्दनाक मौत हो गई.

विज्ञापन

Saran News: (हरि प्रकाश मिश्रा) जिले के मांझी थाना क्षेत्र के बरेजा गांव निवासी शिवम तिवारी की ट्रेन से कटकर दर्दनाक मौत हो गई. बताया गया कि शिवम तिवारी पुणे कमाने के लिए जा रहा था, तभी वह ट्रेन हादसे का शिकार हो गया. इस घटना के बाद पूरे गांव में मातम का माहौल है.

पहले से कर्ज में डूबा था परिवार

परिवार की आर्थिक स्थिति पहले से ही बेहद खराब बताई जा रही है. शिवम की मां रंजन देवी ने वर्ष 2023 में अपना घर गिरवी रख दिया था. ऐसे में कमाऊ बेटे की मौत के बाद परिवार के सामने रहने का संकट भी गहरा गया था. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

समाजसेवियों ने दिखाई इंसानियत की मिसाल

जैसे ही एकमा और मांझी के समाजसेवियों को परिवार की हालत की जानकारी मिली, लोगों ने स्वेच्छा से आर्थिक मदद करने का फैसला लिया. इस पहल का नेतृत्व डॉ. अमित तिवारी और अविनाश चन्द्र उपाध्याय ने किया. सभी लोगों ने मिलकर 1.15 लाख रुपये देकर गिरवी रखा घर छुड़वाया और 50 हजार रुपये अतिरिक्त आर्थिक सहायता परिवार को दी.

कुल 1.65 लाख रुपये की मदद से मिली राहत

समाजसेवियों द्वारा कुल 1.65 लाख रुपये की सहायता मिलने के बाद पीड़ित परिवार को बड़ी राहत मिली है. इलाके में इस मानवीय पहल की लोग जमकर सराहना कर रहे हैं. लोगों का कहना है कि दुख की इस घड़ी में समाज ने परिवार का सहारा बनकर बड़ी मिसाल पेश की है.

इन लोगों ने बढ़ाया मदद का हाथ

सहयोग करने वालों में मुख्य रूप से डॉ. अमित तिवारी, बंटी ओझा, बबलू उपाध्याय, अविनाश चन्द्र उपाध्याय, श्याम किशोर तिवारी, जय प्रकाश पांडे, राजेश पांडे, कमलेश राय, बुलबुल मिश्रा, मारकंडे ओझा और सतीश उपाध्याय समेत कई समाजसेवी शामिल रहे.

Also Read: गुरुआ में शुरू हुआ भव्य महारुद्र यज्ञ, कलश यात्रा में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

विज्ञापन
साक्षी कुमारी

लेखक के बारे में

By साक्षी कुमारी

साक्षी पत्रकारिता और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में उनकी विशेष रुचि रही है. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. साक्षी सीवान की रहने वाली हैं. उन्होंने गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है, जहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, जनसंचार और समाचार लेखन की बारीकियों का अध्ययन किया. स्नातक शिक्षा पूरी करने के बाद भी उन्होंने अपनी शैक्षणिक यात्रा जारी रखी और वर्तमान में नौकरी के साथ-साथ इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) से मास्टर डिग्री की पढ़ाई कर रही हैं.

पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने दैनिक भास्कर में इंटर्नशिप के दौरान फील्ड रिपोर्टिंग, समाचार संकलन और ग्राउंड रिपोर्टिंग की व्यावहारिक समझ विकसित की. इस दौरान उन्होंने समाचारों के विभिन्न पहलुओं को नजदीक से समझा और पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों को व्यवहारिक रूप से सीखा.

इसके बाद उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत News4Nation के साथ की. जहां करीब तीन वर्षों तक डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहीं. इस दौरान उन्होंने राजनीति, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी अनेक महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. News4Nation में कार्यरत रहते हुए उन्होंने 2024 के लोकसभा चुनाव और 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव की विस्तृत कवरेज की. चुनावी राजनीति, मतदाताओं के व्यवहार, राजनीतिक रणनीतियों और जमीनी मुद्दों को करीब से समझने का अवसर मिला. इस अनुभव ने उन्हें राजनीतिक खबरों को अधिक सटीकता, तथ्यों और विश्लेषण के साथ प्रस्तुत करने की विशेषज्ञता प्रदान की.

वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार की राजनीति, प्रशासनिक गतिविधियों और जनहित से जुड़े मुद्दों पर उनकी विशेष पकड़ है. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization) की भी समझ है, जिसके अनुरूप वह खबरों को इस प्रकार तैयार करती हैं कि वे पाठकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचें और खोज इंजन में बेहतर प्रदर्शन करें. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, उसकी त्वरित कवरेज और कम समय में सटीक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है.

साक्षी किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देती हैं. वह विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही खबरों को प्रकाशित करती हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग में सटीकता और विश्वसनीयता बनी रहती है. न्यूजरूम में डेटा विश्लेषण, ट्रेंड मॉनिटरिंग और पाठकों की रुचि के आधार पर सर्वे एवं रिसर्च-आधारित खबरें तैयार करने में भी उन्हें बखूबी आता है.

निरंतर सीखने और बदलते मीडिया परिदृश्य के साथ स्वयं को अपडेट रखने की उनकी प्रतिबद्धता उन्हें एक बेहतर डिजिटल पत्रकार बनने के लिए प्रेरित करती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाली साक्षी पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन