Saran News : दिघवारा-शेरपुर पुल निर्माण में बड़ी चूक, 98 नंबर पाया का हिस्सा धंसा

Updated:
विज्ञापन
Saran News

घटनास्थल की तस्वीर

Saran News : दिघवारा में सिक्सलेन पुल निर्माण के दौरान पाया धंसने से मचा हड़कंप

विज्ञापन

Saran News (अमित) : दिघवारा शेरपुर के बीच गंगा नदी पर निर्माणाधीन सिक्सलेन सड़क पुल के कार्य के दौरान बुधवार की शाम उस समय एक बड़ी घटना घटित हो गई जब बनाए जा रहे पुल का निर्माणाधीन 98 नंबर का एक पाया का कुछ हिस्सा अचानक धंस गया. इस घटना के बाद उक्त स्थल पर अफरातफरी की स्थिति मच गई वहीं एक पाया का कुछ हिस्सा अचानक धंस जाने से भंडारित पानी के तेज बहाव में एक हाईवा मिस्त्री अपनी बाइक के साथ उसके चपेट में आ गया, जिसे काफी मशकत के बाद स्थानीय लोगों की मदद से बचाया जा सका.

30–40 फीट तक उछला पानी, यातायात प्रभावित

वजनदार लोहा के अचानक धंसने से जमा पानी का बहाव 30 से 40 फीट ऊंचाई तक पहुंच गया था.समाचार प्रेषण तक दिघवारा से शेरपुर तक माल ढोने के लिए बनाए गए पथ पर वाहनों के बंद परिचालन को शुरू करने का प्रयास जारी था. मिली जानकारी के अनुसार दिघवारा पुराना थाना मस्जिद से दक्षिण की दूरी पर कंपनी द्वारा एक 98 नंबर का पाया का निर्माण कार्य किया जा रहा था जहां भारी मात्रा में जल जमाव कर पाइलिंग का काम किया जा रहा था.

गंगा पर बन रहे पुल का हिस्सा जमीन में धंसा, बाल-बाल बची कई जानें

उक्त पाया जमीन से 4 से 5 मीटर ऊपर आने के बाद अचानक पाया का कुछ हिस्सा जमीन में धंस कर धराशाई हो गया.जमीन के अचानक ढीला होने व पानी का स्तर ऊंचा होने के चलते उक्त घटना के घटित होने की आशंका है.पुल का कुछ हिस्सा कई फीट नीचे धंस गया है.घटना के बाद कंपनी के दर्जनों कर्मियों को उक्त स्थल पर कैंप करते देखा गया. गनीमत रही कि उक्त स्थल पर उस समय कोई कर्मी मौजूद नहीं था.अगर कर्मी रहते तो इस घटना में दबने से कई कर्मियों की जान चली जाती और दिघवारा एक बड़े हादसा का गवाह बन जाता.कंपनी के अधिकारी इस घटना को लेकर कुछ भी बोलने से परहेज करते नजर आए.

Also Read : Siwan News : दया, करुणा और परोपकार ही मानव‌ जीवन के सबसे बड़े आभूषण है : प्रमोद कृष्ण महाराज

विज्ञापन
युवराज रतन

लेखक के बारे में

By युवराज रतन

पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.

प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन