सारण: टीबी मुक्त भारत अभियान को लेकर डीएम की समीक्षा बैठक, जिले में 100% स्क्रीनिंग का दिया निर्देश

Updated:
विज्ञापन
सारण: टीबी मुक्त भारत अभियान को लेकर डीएम की समीक्षा बैठक, जिले में 100% स्क्रीनिंग का दिया निर्देश

Saran News: सारण में टीबी मुक्त भारत अभियान को लेकर डीएम ने समीक्षा बैठक की. जिले में 100% टीबी स्क्रीनिंग, घर-घर सर्वे, महादलित टोलों में विशेष कैंप और निश्चय मित्र योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश दिए.

विज्ञापन

Saran News: सारण जिलाधिकारी ने कहा कि प्रखंड स्तर पर निर्धारित लक्ष्य के अनुसार टीबी स्क्रीनिंग, डिजिटल एक्स-रे सहित सभी संकेतकों में शत-प्रतिशत उपलब्धि सुनिश्चित की जाये. इन सभी मैदानी गतिविधियों की नियमित मॉनिटरिंग व औचक निरीक्षण वरीय प्रशासनिक पदाधिकारियों द्वारा किया जायेगा. उन्होंने निर्देश दिया कि प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ), प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक, जीविका के प्रखंड प्रबंधक, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, प्रखंड कृषि पदाधिकारी एवं बाल विकास परियोजना पदाधिकारी (सीडीपीओ) संयुक्त रूप से अभियान की कड़ाई से निगरानी करेंगे.

समुदाय स्तर पर जन-जागरूकता

समुदाय स्तर पर विकास मित्र, आंगनबाड़ी सेविकाएं, जीविका दीदियां, कृषि सलाहकार एवं पंचायती राज प्रतिनिधि लोगों को जागरूक करने और स्क्रीनिंग के लिए प्रेरित करने का कार्य करेंगे. आशा कार्यकर्ताओं को विशेष रूप से घर-घर जाकर संभावित मरीजों की पहचान करने, उन्हें नजदीकी स्क्रीनिंग केंद्र तक लाने तथा टीबी प्रिवेंटिव ट्रीटमेंट (TPT) के लिए प्रेरित करने का निर्देश दिया गया. इसके अलावा सुदूर क्षेत्रों के लिए महादलित टोलों में विशेष कैंप लगाकर वहीं पर ऑन-स्पॉट जांच की व्यवस्था करने को कहा गया है.

मरीज गोद लेने की पहल

जिला एवं प्रखंड स्तर पर नियंत्रण कक्ष (कंट्रोल रूम) की स्थापना कर पंचायतवार स्क्रीनिंग व एक्स-रे कार्य की तकनीकी निगरानी की जायेगी. इस अभियान को गति देने के लिए निश्चय मित्र योजना के तहत जिलाधिकारी एवं सिविल सर्जन ने स्वयं पांच-पांच टीबी मरीजों को गोद लेने तथा उनके पोषण व फूड बास्केट की जिम्मेदारी उठाने का सराहनीय निर्णय लिया. साथ ही उन्होंने सभी स्थानीय जनप्रतिनिधियों से भी अपने-अपने क्षेत्र में कम से कम एक-एक टीबी मरीज को गोद लेने की भावुक अपील की है.

मिशन मोड में काम करने के निर्देश

मरीज गोद लेने की इस पहल को सुचारू रूप से लागू करने के लिए पंचायती राज विभाग एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वे जनप्रतिनिधियों के साथ विशेष बैठक कर अभियान की जानकारी दें. जिलाधिकारी ने अंत में सभी विभागों के अधिकारियों को कड़ा निर्देश दिया कि अभियान को पूरी तरह मिशन मोड में संचालित कर निर्धारित समय सीमा के भीतर लक्ष्य की शत-प्रतिशत प्राप्ति सुनिश्चित करें, ताकि टीबी मुक्त भारत अभियान को जिले में पूरी तरह सफल बनाया जा सके.

Also Read: सारण: तरैया में ऑनलाइन डिलीवरी कंपनी में 1.61 लाख की हेराफेरी, दो आरोपित गिरफ्तार

विज्ञापन
Sanjay Bhardawaj

लेखक के बारे में

By Sanjay Bhardawaj

Loading Review Hub...

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन