Saran News : अवध असम एक्सप्रेस से शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
Saran News

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी

Saran News : ट्रेन से शराब लेकर जा रहा तस्कर धराया, अवध असम एक्सप्रेस में कार्रवाई

विज्ञापन

Saran News (हरि प्रकाश मिश्रा) : छपरा जंक्शन के आसपास ट्रेनों में अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तहत बुधवार को सीपीडीएस टीम ने गाड़ी संख्या 15910 अवध असम एक्सप्रेस में छापेमारी कर 16.8 लीटर विदेशी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी की पहचान मुजफ्फरपुर जिले के गोला बांध रोड, वार्ड संख्या 19 का जितेंद्र कुमार है.वही जानकारी के अनुसार, टीम द्वारा भाटपार रानी से छपरा जंक्शन के बीच गश्त के दौरान कोच संख्या एच एक के शौचालय के पास एक व्यक्ति संदिग्ध हालत में बैग लिए खड़ा दिखा. संदेह होने पर तलाशी लेने पर उसके पास से आफ्टर डार्क ब्लू रेन ग्रेन व्हिस्की की 10 बोतलें और बडवाइजर मैग्नम सुपर प्रीमियम बीयर की 30 कैन बरामद की गयी. कुल मिलाकर 16.8 लीटर विदेशी शराब जब्त की गयी, जिसकी कीमत करीब 6400 रुपये बतायी गयी है.

आरोपी को जीआरपी के हवाले किया गया

जीआरपी छपरा को सौंप दिया गया. इस मामले में रेल थाना में बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है. छापेमारी टीम में विशाल, संजय यादव, मुकेश कुमार शाह शामिल थे. वही मामले की जांच एएसआई शैलेश कुमार द्वारा की जा रही है.

Also Read : Siwan News : दया, करुणा और परोपकार ही मानव‌ जीवन के सबसे बड़े आभूषण है : प्रमोद कृष्ण महाराज

विज्ञापन
युवराज रतन

लेखक के बारे में

By युवराज रतन

पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.

प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन