सारण पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 24 घंटे में 57 अभियुक्त गिरफ्तार, हत्या और पॉक्सो के आरोपी भी शामिल

Saran News: छपरा में एसएसपी विनीत कुमार के निर्देश पर सारण पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर 24 घंटे में 57 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार आरोपितों में वारंटी, हत्या, हत्या के प्रयास, पॉक्सो, शराब कारोबार और धोखाधड़ी के आरोपी शामिल हैं.
Saran News: वरीय पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार के निर्देश पर जिलेभर में अपराधियों एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध चलाए गए विशेष अभियान के तहत सारण पुलिस ने पिछले 24 घंटे के दौरान 57 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया. विभिन्न थाना क्षेत्रों में एक साथ चलाए गए अभियान के दौरान वारंटियों, शराब कारोबारियों तथा संगीन मामलों में वांछित आरोपितों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई.
हत्या, पॉक्सो और शराब कारोबार के आरोपी भी गिरफ्तार
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किए गए 57 अभियुक्तों में 12 वारंटी, शराब सेवन के 12, शराब कारोबार के 7, हत्या के प्रयास के 12, हत्या के 1, पॉक्सो एक्ट के 2, धोखाधड़ी के 2, जुआ अधिनियम के 4 तथा अन्य मामलों के 5 अभियुक्त शामिल हैं.
जिलेभर में एक साथ चली छापेमारी
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि फरार अपराधियों की गिरफ्तारी, लंबित वारंटों के निष्पादन तथा संगीन मामलों में वांछित आरोपितों की धरपकड़ के लिए जिलेभर में लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है. अभियान के दौरान कई थाना क्षेत्रों में एक साथ छापेमारी कर आरोपितों को गिरफ्तार किया गया.
अपराधियों के खिलाफ आगे भी जारी रहेगा अभियान
सारण पुलिस ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा अपराधियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की नीति आगे भी जारी रहेगी. पुलिस ने आम लोगों से भी अपील की है कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति अथवा आपराधिक गतिविधि की सूचना तत्काल स्थानीय थाना या पुलिस नियंत्रण कक्ष को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके.
Also Read: बिहार में होगा 6000 करोड़ रुपये का निवेश, लगेंगी 29 फैक्ट्रियां, हजारों युवाओं को मिलेगा रोजगार
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










