Saran News : बकरीद को लेकर प्रशासन अलर्ट, अफवाह फैलाने वाले पर होगी कार्रवाई

Published by : Rajeev Kumar Updated At : 24 May 2026 12:39 PM

विज्ञापन

पुलिस की सांकेतिक फोटो।

Saran News : बकरीद को लेकर सभी संवेदनशील क्षेत्रों में गहन पेट्रोलिंग विशेष रूप से बाइक पेट्रोलिंग सुनिश्चित की जायेगी. शरारती तत्वों पर पुलिस की रहेगी पैनी नजर.

विज्ञापन

Saran News : (संजय भारद्वाज) बक़रीद के अवसर पर विधि व्यवस्था सामान्य बनाये रखने को लेकर जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव की अध्यक्षता में शनिवार शांति समिति की बैठक की गई. सबसे पहले सभी सदस्यों से एक-एक कर पूर्व के अनुभवों के आधार पर फीडबैक एवं सुझाव लिये गये. सदस्यों ने विधि व्यवस्था के दृष्टिकोण से कुछ महत्वपूर्ण जानकारी एवं सुझाव दिये. साफ सफाई को लेकर महत्वपूर्ण सुझाव एवं निदेश दिये गए. पशु बलि के अवशेषों को निर्धारित प्रक्रिया के अनुरूप ही निस्तारित करने को कहा गया.

सोशल मीडिया पर रहेगी प्रशासन की पैनी नजर

सोशल मीडिया पर 24 घंटे नजर रखी जा रही है. किसी भी तरह के आपत्तिजनक एवं अफवाहजनक संवाद पोस्ट करने वालों के विरूद्ध त्वरित एवं कड़ी कार्रवाई की जायेगी. सभी संवेदनशील क्षेत्रों में गहन पेट्रोलिंग विशेष रूप से बाइक पेट्रोलिंग सुनिश्चित की जायेगी. सभी सदस्यों से महत्वपूर्ण सूचना का त्वरित आदान प्रदान करने का अनुरोध किया गया.

बैठक में ये अधिकारी रहे मौजूद

बैठक में वरीय पुलिस अधीक्षक, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, अपर समाहर्त्ता, अपर समाहर्त्ता विधि व्यवस्था, अनुमंडल पदाधिकारी सदर, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय पदाधिकारी, शांति समिति के सदस्यगण तथा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, थाना प्रभारी आदि जुड़े थे.

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन