देवरिया में युवक के गायब होने पर सड़क जाम, पुलिस ने लाठीचार्ज कर हटाया प्रदर्शन

छपरा-सिवान मुख्य पथ पर रिविलगंज थाना क्षेत्र के देवरिया में गुरुवार की सुबह सैकड़ों लोगों एकत्रित होकर सड़क जाम कर दिया.
रिविलगंज. छपरा-सिवान मुख्य पथ पर रिविलगंज थाना क्षेत्र के देवरिया में गुरुवार की सुबह सैकड़ों लोगों एकत्रित होकर सड़क जाम कर दिया. जाम की सूचना मिलते ही पहुंची रिविलगंज पुलिस व आसपास थाना के पुलिस ने लोगों को लाठी चार्ज करके आवागमन बहाल कराया. सड़क जाम कर रहे चमचम महतो, सिकंदर महतो व धनराज महतो ने बताया कि देवरिया गांव स्थित अपने आवास पर रात 10 बजे के करीब परिवार के सभी सदस्य खाना खाकर सोने की तैयारी कर रहे थे, इसी दौरान अचानक 20 से 25 की संख्या में हथियार से लैस होकर फायरिंग करते हुए अज्ञात लोग आये और परिवार के सदस्यों से बेरहमी से मारपीट करते हुए मेरे भाई अमरजीत महतो घसीटते हुए लेकर चले गये. जिसकी सूचना मैने तुरंत रिविलगंज थानाध्यक्ष को दी, तो थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने कहा कि सिवान की पुलिस कोई मामले में पूछताछ करने लिए ले गयी है. जिसके अगले दिन हमलोग सारण एसएसपी और सारण डीआइजी को आवेदन देकर मामले की जांच करने की मांग की. 36 घंटे से अधिक समय बीत जाने के बावजूद भाई अमरजीत महतो का कोई आता-पाता नहीं चलने और पुलिस द्वारा स्पष्ट जानकारी नहीं देने के विरुद्ध हमलोग सड़क जाम किये है. आक्रोशित लोगों ने कहा कि अगर आज शाम तक भाई अमरजीत महतो की सही कुशल होने की जानकारी नहीं मिलती है तो हम पूरे ग्रामवासी शुक्रवार की सुबह सारण एसएसपी और डीआईजी के समाने न्याय की माग करेंगे. उन्होंने स्थानीय प्रशासन पर इसके पूर्व में भी जूठा मुकदमा में फसाने की बात कही गयी है. इस संबंध में थानाध्यक्ष राकेश कुमार से पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि सिवान पुलिस किसी मामले में पूछताछ के लिए ले गयी है. स्पष्ट जानकारी वरीय पदाधिकारी ही देंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




