ePaper

शोध छात्र संगठन ने कुलपति से की इस्तीफे की मांग

Updated at : 17 Jan 2026 10:36 PM (IST)
विज्ञापन
शोध छात्र संगठन ने कुलपति से की इस्तीफे की मांग

जयप्रकाश विश्वविद्यालय परीक्षा विभाग द्वारा अंक पत्र की गड़बड़ी व परीक्षा के दौरान प्रश्न पत्रों में हो रही अनियमितता को लेकर छात्र संगठनों का आक्रोश बढ़ते ही जा रहा है.

विज्ञापन

छपरा. जयप्रकाश विश्वविद्यालय परीक्षा विभाग द्वारा अंक पत्र की गड़बड़ी व परीक्षा के दौरान प्रश्न पत्रों में हो रही अनियमितता को लेकर छात्र संगठनों का आक्रोश बढ़ते ही जा रहा है. शोध छात्र संगठन के प्रतिनिधियों ने इसे विश्वविद्यालय प्रशासन की विफलता बताते हुए कुलपति से तत्काल इस्तीफा देने तक की मांग की है. संगठन के नेता आशीष कुमार ने इस संदर्भ में एक पत्र भी दिया है. जिसमें उन्होंने कहा है कि विश्वविद्यालय परीक्षा विभाग ठीक ढंग से काम नहीं कर रहा है. विगत दो वर्षों से स्नातकोत्तर परीक्षा के अंक पत्र उपलब्ध नहीं कराये जा रहे हैं. जो अंक पत्र जारी किया जा रहा है. उसमें काफी गड़बड़ी सामने आ रही है. जिस कारण छात्र-छात्राओं में अनिश्चितता का माहौल है. उन्होंने कहा कि परीक्षा के उपरांत निर्धारित समय पर अंक पत्र नहीं मिल रहा है. अगर अंक पत्र जारी भी किया जा रहा है तो उसमें गड़बड़ी हो रही है. जिस कारण छात्र-छात्राएं प्रतियोगी परीक्षाओं में सम्मिलित नहीं हो पा रहे हैं. छात्र हित में विश्वविद्यालय द्वारा मजबूत कदम नहीं उठाया जा रहा है. ऐसे में उन्होंने अपने संगठन की तरफ से कुलपति के इस्तीफे की मांग की है. उन्होंने कहा है कि यदि कुलपति तत्काल इस्तीफा नहीं देते हैं तो छात्र हित को ध्यान में रखकर विश्वविद्यालय में आंदोलन किया जायेगा. उन्होंने बताया कि संगठन की अंतिम चेतावनी है. इसके बाद भी विश्वविद्यालय ने कोई सकारात्मक पहल नहीं की तो बाध्य होकर धरना प्रदर्शन व आंदोलन करना पड़ेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ALOK KUMAR

लेखक के बारे में

By ALOK KUMAR

ALOK KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन