ePaper

saran news : चिह्नित 52 पुराने कांडों को शीघ्र करें निष्पादित : एसएसपी

Updated at : 19 Sep 2025 8:03 PM (IST)
विज्ञापन
saran news : चिह्नित 52 पुराने कांडों को शीघ्र करें निष्पादित : एसएसपी

saran news : नगर थाने का एसएसपी ने किया औचक निरीक्षण

विज्ञापन

छपरा. वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ कुमार आशीष ने नगर थाने का रात में औचक निरीक्षण किया. इस दौरान थाने की विधि-व्यवस्था, अभिलेख संधारण और लंबित कांडों की विस्तृत समीक्षा की. एसएसपी ने सभी अनुसंधानकर्ताओं के कार्यों की गहन जांच करते हुए अनुसंधान की गुणवत्ता एवं समयबद्ध निष्पादन पर विशेष बल दिया. इस दौरान नगर थाने में दर्ज 52 पुराने कांडों को चिह्नित किया गया. जिनका शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया. एसएसपी ने स्पष्ट रूप से कहा कि लंबित मामलों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निबटारे से जनता में पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ेगा और विधि-व्यवस्था भी सुदृढ़ होगी. उन्होंने दशहरा एवं विधानसभा चुनाव को लेकर सतर्कता बरतने और आवश्यक सुरक्षा उपाय सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. बताया गया कि सारण पुलिस द्वारा सभी थानों में इसी तरह की समीक्षा और निरीक्षण की कार्रवाई लगातार जारी है, ताकि अपराध नियंत्रण लंबित व मामलों का निष्पादन और विधि-व्यवस्था का संतुलन बनाये रखा जा सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SHAILESH KUMAR

लेखक के बारे में

By SHAILESH KUMAR

SHAILESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन