पुलिस अधीक्षक कार्यालय में हुई जनसुनवाई, 25 लोगों ने रखी अपनी शिकायतें

Author Alok kumar
Updated:
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक कार्यालय में हुई जनसुनवाई, 25 लोगों ने रखी अपनी शिकायतें

वरीय पुलिस अधीक्षक कार्यालय परिसर में शुक्रवार को जनसुनवाई का आयोजन किया गया. जनसुनवाई में वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ कुमार आशीष के साथ ग्रामीण एसपी ग्रामीण और मुख्यालय डीएसपी उपस्थित रहे.

विज्ञापन

छपरा. वरीय पुलिस अधीक्षक कार्यालय परिसर में शुक्रवार को जनसुनवाई का आयोजन किया गया. जनसुनवाई में वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ कुमार आशीष के साथ ग्रामीण एसपी ग्रामीण और मुख्यालय डीएसपी उपस्थित रहे. इस दौरान जिले के विभिन्न इलाकों से पहुंचे 25 लोगों ने अपनी-अपनी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं. अधिकारियों ने सभी शिकायतों को गंभीरता से सुना और त्वरित समाधान के लिए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये. वरीय पुलिस अधीक्षक ने कहा कि आम जनता की समस्याओं के त्वरित निबटारे के लिए नियमित रूप से जनसुनवाई आयोजित की जा रही है, ताकि लोगों को शीघ्र न्याय मिल सके और पुलिस पर आम जनता का भरोसा और मजबूत हो. पुलिस प्रशासन की ओर से बताया गया कि सभी प्राप्त आवेदनों पर नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है. वहीं, जनसुनवाई के दौरान उपस्थित अधिकारियों ने लोगों को आश्वस्त किया कि उनकी समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Alok Kumar

लेखक के बारे में

By Alok Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन