saran news : पोस्टमार्टम ड्यूटी में लापरवाही से बढ़ी परेशानी, उपाधीक्षक ने मांगा स्पष्टीकरण
Author Shailesh kumar
Updated:
विज्ञापन

saran news : एनेस्थीसिया विभाग के चिकित्सकों की आनाकानी से घंटों बाधित रहा पोस्टमार्टम कार्य, मंगलवार को ड्यूटी से नदारद रहे चिकित्सक पर उपाधीक्षक ने की कार्रवाई
विज्ञापन
saran news : छपरा. सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कार्य को लेकर एनेस्थीसिया विभाग के चिकित्सकों तथा सर्जन व मेडिसिन डॉक्टरों के बीच विवाद बढ़ता जा रहा है. इस आपसी विवाद का खामियाजा अब आम लोगों को भुगतना पड़ रहा है. मंगलवार को पोस्टमार्टम कराने पहुंचे परिजनों को घंटों इंतजार करना पड़ा.
एनेस्थेटिक चिकित्सकों की लापरवाही के कारण समय पर पोस्टमार्टम नहीं हो सका, जिससे परिजन परेशान रहे. जानकारी के अनुसार, तरैया थाना क्षेत्र के पचभिंडा गांव निवासी स्वर्गीय प्रभु महतो की पत्नी मनोरमा देवी की सोमवार की रात करीब 11 बजे सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी. घटना के बाद परिजन एवं तरैया थाना के होमगार्ड शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लेकर पहुंचे. लेकिन उन्हें काफी इंतजार करना पड़ा. रोस्टर के अनुसार चिकित्सक की ड्यूटी लगी थी, लेकिन वह ड्यूटी करने नहीं आये. जबकि पूर्व में ही उपाधीक्षक ने ड्यूटी संबंधी गाइडलाइन जारी की थी.पोस्टमार्टम में लग गये छह घंटे, उपाधीक्षक ने मांगा जवाब
मंगलवार सुबह करीब 10 बजे तक पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी हो जानी थी. लेकिन पोस्टमार्टम ड्यूटी पर तैनात एनेस्थेटिक चिकित्सक डॉ नलीन विलोचन को कर्मी राजेश कुमार द्वारा फोन कर सूचना दी गयी, इसके बावजूद वह अस्पताल नहीं पहुंचे. सुबह 10 बजे से लगातार फोन कर ड्यूटी पर आने के लिए कहा जा रहा था, लेकिन बार-बार उनके द्वारा टालमटोल किया गया. चिकित्सक के इंतजार में शव घंटों पड़ा रहा. इस दौरान अस्पताल प्रशासन भी स्थिति को संभालने में निष्क्रिय दिखा. काफी विलंब के बाद दोपहर करीब दो बजे डॉ धनंजय कुमार ने पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की. विदित हो कि पिछले कुछ दिनों से एनेस्थेटिक चिकित्सक आलोक कुमार, विकास कुमार व अन्य चिकित्सकों द्वारा पोस्टमार्टम कार्य से लगातार दूरी बनायी जा रही है. उपाधीक्षक डॉ केएम दुबे द्वारा कार्रवाई करते हुए चिकित्सक डॉ नलीन विलोचन से स्पष्टीकरण मांगा गया है.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










