51वीं तुलसी जयंती की तैयारी तेज, पांच दिवसीय आयोजन पर बनी सहमति

Author Alok kumar
Updated:
विज्ञापन
51वीं तुलसी जयंती की तैयारी तेज, पांच दिवसीय आयोजन पर बनी सहमति

प्रखंड मुख्यालय इसुआपुर गांव स्थित शिव मंदिर परिसर में मंगलवार की देर संध्या तुलसी जयंती के आयोजन को लेकर बैठक आयोजित की गयी.

विज्ञापन

इसुआपुर. प्रखंड मुख्यालय इसुआपुर गांव स्थित शिव मंदिर परिसर में मंगलवार की देर संध्या तुलसी जयंती के आयोजन को लेकर बैठक आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता अमरनाथ प्रसाद ने की. इसमें आगामी पांच दिवसीय तुलसी जयंती को सुव्यवस्थित एवं सफलतापूर्वक संपन्न कराने को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गयी. सचिव शिक्षक अनिल चौरसिया एवं कोषाध्यक्ष पिंटू कुमार सोनी ने बताया कि यह तुलसी जयंती का 51वां वार्षिक समारोह होगा, जो सात मार्च से 12 मार्च तक आयोजित किया जायेगा. इस अवसर पर देश के प्रसिद्ध प्रवचनकर्ताओं के कार्यक्रम सुनिश्चित किये गये हैं. प्रवचन देने वालों में रामकथा वाचक अनूप शास्त्री (चित्रकूट धाम), पुष्पांजलि शुक्ला (कानपुर), प्रिया प्रभाकर (जलालपुर) तथा विद्या भूषण जी उर्फ कवि (मढ़ौरा) शामिल हैं. अध्यक्ष अमरनाथ प्रसाद ने जानकारी दी कि सात मार्च को रामायण पाठ होगा. वहीं आठ से 12 मार्च तक प्रतिदिन सुबह सामूहिक सुंदरकांड पाठ, दोपहर एवं रात्रि सत्र में प्रवचन तथा संध्या समय स्थानीय कलाकारों द्वारा भजन-कीर्तन का आयोजन किया जायेगा. बैठक में अध्यक्ष अमरनाथ प्रसाद, सचिव शिक्षक अनिल चौरसिया, कोषाध्यक्ष पिंटू कुमार सोनी,मधु चौबे, गिरजा शंकर प्रसाद, अशोक चौबे, त्रिभुवन चौबे, अलखनाथ गोस्वामी, दीनानाथ गोस्वामी, डॉ. उपेंद्र भगत, ऋषिकेश पंडित, प्रेमनाथ, पंकज कुमार, अजय तिवारी, मोहन सिंह कुशवाहा, देवी लाल सिंह कुशवाहा, पन्नू शर्मा, अभिजीत सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे.

विज्ञापन
Alok Kumar

लेखक के बारे में

By Alok Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन