Saran News : एकमा में पुलिस ने छापेमारी कर आर्केस्ट्रा संचालक को किया गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
Saran News : एकमा में पुलिस ने छापेमारी कर आर्केस्ट्रा संचालक को किया गिरफ्तार

Saran News : एकमा थाना क्षेत्र के केसरी बाजार स्थित आर्केस्ट्रा संचालक चंदन गुप्ता को पुलिस ने शनिवार को छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया.

विज्ञापन

एकमा. एकमा थाना क्षेत्र के केसरी बाजार स्थित आर्केस्ट्रा संचालक चंदन गुप्ता को पुलिस ने शनिवार को छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया. आरोपित काफी समय से फरार चल रहा था. उसके खिलाफ नाबालिग लड़कियों के शोषण से जुड़े गंभीर आरोप हैं. प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार को पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि आरोपित चंदन गुप्ता फिर से केसरी बाजार स्थित उसी मकान में मौजूद है. सूचना के आधार पर सीओ राहुल शंकर, थानाध्यक्ष उदय कुमार, एसआइ उमा चंद शर्मा व एसआइ नीतू कुमारी की टीम ने संयुक्त रूप से छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने उक्त मकान को भी सील कर दिया है. गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने चंदन गुप्ता को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. मामले की आगे की जांच जारी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Chandrashekhar Saran

लेखक के बारे में

By Chandrashekhar Saran

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन