saran news : एकमा में पेट्रोल-डीजल संकट, आरपीएस पंप पर दो दिनों से आपूर्ति ठप

Updated:
विज्ञापन
saran news : एकमा में पेट्रोल-डीजल संकट, आरपीएस पंप पर दो दिनों से आपूर्ति ठप

saran news : डिस्पेंसर पर ‘नो पेट्रोल/डीजल’ की पर्ची, वाहन चालकों में अफरातफरी

विज्ञापन

saran news : रसूलपुर (एकमा). एनएच-531 पर एकमा स्थित निबंधन कार्यालय के समीप भारत पेट्रोलियम के आरपीएस पेट्रोल पंप पर मंगलवार को सुबह से पेट्रोल और डीजल की भारी किल्लत देखी गयी. पेट्रोल पंप की डिस्पेंसर मशीनों पर ””पेट्रोल/डीजल नहीं है”” की पर्ची चिपका दी गयी है, जिससे बड़ी संख्या में वाहन चालक परेशान हैं.

स्थानीय निवासियों के अनुसार सुबह जब वे काम पर जाने के लिए पेट्रोल भरवाने पहुंचे, तो उन्हें पंप बंद मिला. पंप कर्मचारियों ने स्टॉक खत्म होने की बात कही. पेट्रोल नहीं मिलने से कई वाहन बीच रास्ते में खड़े हो गये हैं, वहीं अन्य पेट्रोल पंपों पर लंबी कतारें लग गयी हैं.

दो दिनों से नहीं आया टैंकर

सूत्रों के मुताबिक फ्यूल टैंकर समय पर नहीं पहुंचने के कारण यह स्थिति उत्पन्न हुई है. पंप संचालक डॉ अभिषेक कुमार सिंह ने बताया कि एकमा के आसपास अन्य पेट्रोल पंपों पर भी पेट्रोल-डीजल की कमी है. तेल कंपनियों द्वारा सीमित आपूर्ति और टैंकर आने में देरी के कारण स्टॉक खत्म हुआ है. उन्होंने कहा कि जल्द ही आपूर्ति बहाल हो जायेगी. तब तक के लिए पंप पर अन्य सभी सेवाएं ठप कर दी गयी हैं.

विज्ञापन
Shailesh Kumar

लेखक के बारे में

By Shailesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन