Saran News : पीआर कॉलेज सोनपुर के भवन अधिग्रहण के विरोध में छात्रों व शिक्षकों का प्रदर्शन

Author Alok kumar
Updated:
विज्ञापन
Saran News : पीआर कॉलेज सोनपुर के भवन अधिग्रहण के विरोध में छात्रों व शिक्षकों का प्रदर्शन

Saran News : पीआर कॉलेज सोनपुर के भवन को रेलवे प्रशासन द्वारा अधिग्रहित करने के विरोध में मंगलवार को महाविद्यालय बचाओ संघर्ष समिति के बैनर तले धरना-प्रदर्शन का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

सोनपुर. पीआर कॉलेज सोनपुर के भवन को रेलवे प्रशासन द्वारा अधिग्रहित करने के विरोध में मंगलवार को महाविद्यालय बचाओ संघर्ष समिति के बैनर तले धरना-प्रदर्शन का आयोजन किया गया. इस आंदोलन में छात्र-छात्राएं, शिक्षक, शिक्षकेत्तर कर्मचारी और विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया. प्रदर्शन के दौरान उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पूर्व विश्वविद्यालय प्रमुख व भाजपा युवा मोर्चा के क्षेत्रीय प्रभारी डॉ आशुतोष कुमार ने कहा कि एक ओर जहां बिहार सरकार प्रत्येक प्रखंड में डिग्री कॉलेज खोलने की बात कर रही है, वहीं दूसरी ओर 1978 में तत्कालीन रेल मंत्री मधु दंडवते द्वारा स्थापित इस ऐतिहासिक कॉलेज को अधिग्रहित किया जा रहा है. लगभग तीन हजार विद्यार्थियों और 100 शिक्षक व कर्मचारी परिवारों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जायेगा. अभविप सोनपुर के जिला संयोजक यशवंत कुमार ने कहा कि रेलवे पहले इस कॉलेज के लिए भूमि व भवन उपलब्ध कराकर अब उसे वापस लेने का प्रयास कर रहा है, जो किसी भी रूप में स्वीकार्य नहीं है. उन्होंने कहा कि संघर्ष और तेज किया जायेगा. राजद नेता चंदेश्वर राय ने रेलवे प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा कि पूर्व मध्य रेलवे बार-बार नोटिस भेजकर हमें डराने की कोशिश कर रही है, लेकिन अब हम कमर कस चुके हैं और आर-पार की लड़ाई लड़ेंगे. धरना का संचालन छात्र नेता मोहम्मद नुरैन ने किया. उन्होंने छात्रों से आंदोलन को व्यापक बनाने की अपील की और कहा कि जब तक कॉलेज का अस्तित्व सुरक्षित नहीं होता, आंदोलन जारी रहेगा. इस मौके पर कॉलेज प्राचार्य उपेन्द्र कुमार सिंह, राजकिशोर कुमार सिंह, डॉ. पप्पू राय, अभिषेक श्रीवास्तव, राम निवास राय, देवेंद्र राय, मिथलेश राय, आमोद गोप, राज नंदनी, निशा कुमारी, पूजा कुमारी, राजीव कुमार, मनीषा कुमारी, दीपा कुमारी, रिया कुमारी, अरुण यादव, आदिल परवेज, अनीश कुमार पांडेय सहित कई छात्र-छात्राएं एवं स्थानीय नागरिक मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Alok Kumar

लेखक के बारे में

By Alok Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन