सारण में पर्यावरण बचाने की मुहिम तेज. परसा में सड़क से विद्यालय परिसर तक लगाए गए 1,250 पौधे

Updated:
विज्ञापन
परसा में बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण अभियान: सड़कों से विद्यालय परिसर तक लगे 1,250 पौधे, पर्यावरण संरक्षण की दिशा में अहम पहल

परसा में बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण अभियान

बिहार सरकार के पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग द्वारा परसा प्रखंड में बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण अभियान चलाया गया है. 1,250 से अधिक फलदार और छायादार वृक्षों के रोपण से क्षेत्र की हरियाली और पर्यावरण संतुलन में सुधार की उम्मीद है.

विज्ञापन

पर्यावरण संरक्षण और हरित विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बिहार सरकार के पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग द्वारा परसा प्रखंड में बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण अभियान दो वर्ष पूर्व चलाया गया था.जो बिहार सरकार के पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग द्वारा परसा प्रखंड में सैदपुर से विशुनपुर पथ, परसा उच्च विद्यालय परिसर और परसा बाजार से बनकेरवा पथ तक वृक्षारोपण का कार्य बड़े पैमाने पर किया गया था. इस पहल का उद्देश्य पर्यावरण को शुद्ध करना, प्रदूषण कम करना और क्षेत्र में हरियाली को बढ़ावा देना था.अब फलदार और छायादार वृक्षों के रोपण से लोगों को शुद्ध ऑक्सीजन उपलब्ध होगी और प्राकृतिक संतुलन स्थापित होगा.

वृक्षारोपण का बजट और विवरण

वंरक्षी पदाधिकारी ज्योति कुमारी ने जानकारी दी कि इस परियोजना के अंतर्गत लाखों रुपये की लागत से विभिन्न क्षेत्रों में पौधे लगाए गए हैं,सैदपुर से विशुनपुर पथ तक सड़क के दोनों किनारों पर 700 पौधे लगाए गए हैं, जिनकी लागत 17,50,667 रुपये है,परसा उच्च विद्यालय परिसर में 150 पौधे लगाए गए हैं, जिन पर 3,50,051 रुपये की लागत आई है.परसा बाजार से बनकेरवा पथ तक सड़क के किनारे 400 पौधे लगाए गए हैं, जिनकी कुल लागत 9,78,736 रुपये था.

पौधों की सुरक्षा के लिए विशेष देखरेख

इस वृक्षारोपण अभियान के तहत लगाए गए पौधों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए वन विभाग ने उमेश सिंह, पुलिस राय और सिपाही राय को जिम्मेदारी सौंपी गई थी.इनके प्रयासों से लगाए गए पौधे पूरी तरह सुरक्षित हैं, जिससे क्षेत्र में हरियाली बनाए रखने का सपना साकार होता नजर आ रहा है.

जनसहभागिता पर जोर

पदाधिकारी ज्योति कुमारी ने स्थानीय लोगों से अपील की कि वे कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं और जो पौधे लगाए गए हैं, उनकी देखभाल करें.उन्होंने कहा कि पर्यावरण को बचाने के लिए सभी का सहयोग आवश्यक है. वृक्षों की सुरक्षा करना और उनकी देखरेख करना हमारी जिम्मेदारी है, जिससे आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ वातावरण मिल सके.

पर्यावरणीय और सामाजिक लाभ

सड़कों के किनारे लगाए गए छायादार वृक्ष गर्मी में यात्रियों को आरामदायक छाया प्रदान करने लगा है. फलदार वृक्ष आर्थिक रूप से क्षेत्रीय लोगों के लिए लाभकारी है. यह पहल प्रदूषण को कम करने और पर्यावरणीय संतुलन बनाए रखने में सहायक हो रही है.

स्थानीय सराहना

वन विभाग की इस पहल को स्थानीय ग्रामीण मो फिरोज सुरेश राय मो युसूफ अनिल कुमार मो यूसुफ विवेक कुमार सिंह टिंकू कुमार संदीप कुमार इत्यादि लोगों द्वारा खूब सराहा जा रहा है। उमेश सिंह, पुलिस राय और सिपाही राय के प्रयासों की भी प्रशंसा की जा रही है, जिनकी निगरानी में पौधों की सुरक्षा सुनिश्चित हो रही है. यह वृक्षारोपण अभियान परसा क्षेत्र को हराभरा बनाने और प्रदूषण मुक्त वातावरण देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है.


विज्ञापन
Md Yusuf

लेखक के बारे में

By Md Yusuf

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन