पानापुर पुलिस ने छापेमारी कर देशी पिस्टल के साथ दो अभियुक्त को किया गिरफ्तार

Author Md Ayub|Edited by Alok Kumar
Updated:
विज्ञापन

फोटो कैप्शन -गिरफ्तार आरोपी एवं बरामद देशी पिस्टल के साथ पुलिस टीम. | Prabhat Khabar Network

सारण जिले के पानापुर में पुलिस ने गुप्त सूचना पर छापेमारी कर दो आरोपियों को अवैध देशी पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया है। दोनों पर आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज हुआ।

विज्ञापन

प्रतिनिधि, छपरा. सारण जिले के पानापुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए एक देशी पिस्टल बरामद कर दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है.पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी की निशानदेही पर हथियार उपलब्ध कराने वाले दूसरे आरोपी को भी दबोच लिया. दोनों के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.पुलिस कार्यालय से प्राप्त जानकारी अनुसार सूचना मिली थी कि पानापुर बाजार स्थित एक पान दुकान के पास एक व्यक्ति अवैध हथियार के साथ मौजूद है.सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची.पुलिस वाहन को देखते ही संदिग्ध भागने लगा, लेकिन जवानों ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया. तलाशी के दौरान उसकी कमर से एक देशी पिस्टल बरामद हुई. पूछताछ में गिरफ्तार आरोपी की पहचान पानापुर थाना क्षेत्र के तुर्की गांव निवासी बेचूं मियाँ के पुत्र शाहाबुद्दीन ने पुलिस को बताया कि उसने यह पिस्टल स्व. गणेश शर्मा का पुत्र तिलक शर्मा ग्राम-फकूली, थाना पानापुर से खरीदी थी इसके बाद पुलिस ने उसकी निशानदेही पर छापेमारी कर तिलक शर्मा को भी गिरफ्तार कर लिया. इस मामले में पानापुर थाना कांड संख्या-306/26 दर्ज करते हुए दोनों आरोपितों के विरुद्ध आर्म्स एक्ट की विभिन्न धाराओं में कार्रवाई शुरू कर दी गई है.जांच के दौरान यह भी सामने आया कि गिरफ्तार आरोपी तिलक शर्मा के विरुद्ध वर्ष 2024 में भी आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज हो चुका है. पुलिस ने कार्रवाई के दौरान एक देशी पिस्टल बरामद की है.यह पूरी कार्रवाई पानापुर थानाध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा की गई.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन