मढ़ौरा में राजकीय डिग्री कॉलेज की शुभारंभ की पूरी की गई औपचारिकताएं

Author Manokamna Singh|Edited by Alok Kumar
Updated:
विज्ञापन

दीप प्रज्वलित करते एसडीएम निधि राज व अन्य | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

मढ़ौरा में 74 वर्षों के इंतजार के बाद राजकीय डिग्री कॉलेज का शुभारंभ हुआ। एसडीएम निधि राज की उपस्थिति में कॉलेज के उद्घाटन की सभी औपचारिकताएं पूरी की गईं।

विज्ञापन

प्रतिनिधि,मढ़ौरा . आजादी के समय से ही प्रखंड एक उच्च शिक्षण संस्थान राजकीय डिग्री कॉलेज का बाट जोह रहा था, जो अब जाकर 74 वर्षों बाद पूरा हुआ. वुधवार को प्रखंड क्षेत्र के मुबारकपुर पंचायत के मुबारकपुर गांव में उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय में नए राजकीय डिग्री कॉलेज का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया गया. मढ़ौरा एसडीएम निधि राज, प्राचार्य डॉक्टर शकील अहमद अता समेत शिक्षा विभाग के अधिकारी व जन प्रतिनिधियों ने इस ऐतिहासिक अवसर के गवाह बने. बता दें कि पूर्व से कॉलेज परिसर में मूलभूत सुविधाओं की कॉलेज परिसर में विस्तार सुनिश्चित कराने के उद्येश्य प्राचार्य डॉ शकील अहमद अता समेत प्रशासन के अधिकारी लगे हुए थे, फिर भी प्राप्त जानकारी के अनुसार कॉलेजों में शिलापट्ट लगवाने का निर्देश समय रहते पूरा नहीं किया जा सका. शिलापट्ट कॉलेज परिसर में तो आया लेकिन वो भी अपने अनावरण से वंचित केवल अतिथियों की तरह ही दीप प्रज्वलन का चश्मदीद ही रहा. लेकिन कार्यक्रम के समाप्ति पर शिलापट्ट अनावरण की भी जैसे तैसे औपचारिकताएं पूरी की गई.सरकार के निर्देश के अनुसार पूर्व से तय कार्यक्रम के अनुसार जो कॉलेज परिसर की साज सज्जा होनी थी, वो आकर्षण नहीं दिखा, केवल विद्यालय परिवार और अधिकारियों द्वारा केवल शुभारंभ की औपचारिकताएं पूरी की गई. राष्ट्रगीत और दीप प्रज्वलन के साथ हुआ उद्घाटन उद्घाटन समारोह में राष्ट्रगान व दीप प्रज्वलन से कॉलेज का औपचारिक शुभारंभ कराया गया. इस मौके पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, विद्यालय कैंपस के शिक्षकों और मढ़ौरा एसडीओ निधि राज की ही मुख्य उपस्थिति रही।मढ़ौरा समेत नौ प्रखंडों में शुरू हुए नए डिग्री कॉलेज में इसुआपुर, दरियापुर, एकमा, मशरक, मकेर, तरैया, लहलादपुर और पानापुर शामिल हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन