मटियार और बरेजा में निवर्तमान अध्यक्षों का दबदबा बरकरार
Published by : ALOK KUMAR Updated At : 19 Mar 2026 9:07 PM
बुधवार को मांझी के मटियार तथा बरेजा पैक्स के सम्पन्न चुनाव के पश्चात रात भर चली मतगणना में दोनों निवर्तमान पैक्स अध्यक्ष चुनाव जीतने में सफल रहे.
मांझी. बुधवार को मांझी के मटियार तथा बरेजा पैक्स के सम्पन्न चुनाव के पश्चात रात भर चली मतगणना में दोनों निवर्तमान पैक्स अध्यक्ष चुनाव जीतने में सफल रहे. मटियार पैक्स के निवर्तमान अध्यक्ष धनंजय ठाकुर ने अपने प्रतिद्वंदी भोला यादव को 310 मतों से पराजित कर पैक्स पर दुबारा कब्जा जमा लिया. श्री ठाकुर को 657 मत प्राप्त हुए जबकि भोला यादव को 347 मत से ही संतोष करना पड़ा. पैक्स के सम्पन्न चुनाव में ठाकुर गुट का नेतृत्व पूर्व मुखिया पति जय प्रकाश महतो कर रहे थे वहीं दूसरी तरफ भोला यादव के चुनाव अभियान का संचालन वर्तमान मुखिया पति सुमन प्रसाद कर रहे थे. इधर बरेजा पैक्स से लगातार तीन बार अध्यक्ष चुने गए सुभाष सिंह ने अपने प्रतिद्वंद्वी तथा वर्तमान सरपंच विजय शंकर शुक्ला को 490 मतों से पराजित कर लगातार चौथी बार अपनी जीत दर्ज की. श्री सिंह को 791 मत प्राप्त हुए जबकि पराजित प्रत्यासी को महज 301 मत से ही संतोष करना पड़ा. सम्पन्न पैक्स चुनाव ने दोनों पंचायतों की घरेलू राजनीति की फिजां बदल दी है. आधी रात के बाद मतगणना सम्पन्न होते ही दोनों विजेता अध्यक्ष के समर्थकों ने जबरदस्त नारेबाजी की तथा फूल माला पहनाकर व अबीर गुलाल लगाकर एक दूसरे को जीत की शुभकामनाएं दीं. बाद में निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ उपेन्द्र दास ने अध्यक्ष पद के दोनों विजेता प्रत्याशियों को प्रमाण पत्र प्रदान किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










