ePaper

Saran News : पीजी फर्स्ट सेमेस्टर परीक्षा फॉर्म भरने का कल तक अवसर

Updated at : 13 Jul 2025 9:31 PM (IST)
विज्ञापन
Saran News : पीजी फर्स्ट सेमेस्टर परीक्षा फॉर्म भरने का कल तक अवसर

Saran News : पीजी सत्र 2023-25 फर्स्ट सेमेस्टर की परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 15 जुलाई तक निर्धारित है.

विज्ञापन

छपरा. पीजी सत्र 2023-25 फर्स्ट सेमेस्टर की परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 15 जुलाई तक निर्धारित है. विदित हो कि पहले आठ जुलाई तक फॉर्म भरने की तिथि निर्धारित थी. लेकिन बाद में परीक्षा विभाग द्वारा परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 15 जुलाई कर दी गयी. पीजी कॉलेजों तथा जेपीयू के पीजी विभागों में नामांकित छात्र-छात्राएं ऑनलाइन मोड में फॉर्म भर सकते हैं. छात्र-छात्राओं को फॉर्म के साथ स्नातक थर्ड इयर परीक्षा का अंक पत्र, प्रवेश पत्र, पंजीयन व अन्य जरूरी कागजातों को संलग्न कर विभाग में वेरीफाइ कराना होगा. जिसके बाद निर्धारित शुल्क के साथ फॉर्म काउंटर पर जमा होगा. सभी पीजी कॉलेजों तथा जेपीयू के पीजी विभागों में भी नोटिसबोर्ड पर सूचना पूर्व में ही प्रकाशित की गयी है. पीजी के अंतर्गत सैद्धांतिक विषयों के लिए 700 रुपये, वहीं जिन विषयों में प्रैक्टिकल की परीक्षा होती है. उसके लिए 900 रुपये शुल्क निर्धारित है. विदित हो कि यह सत्र दो साल पीछे चल रहा है. ऐसे में नामांकन के बाद काफी कम अंतराल पर परीक्षा ली जानी है. मई के अंतिम सप्ताह में नामांकन की प्रक्रिया पूरी हुई थी. वहीं जुलाई में परीक्षा फॉर्म भी भरा जा रहा है. जुलाई के अंतिम सप्ताह में ही यह परीक्षा संभावित है. इस समय अधिकतर कॉलेजों में फर्स्ट सेमेस्टर की इंटरनल परीक्षा ली जा रही है.

सीबीसीएस पैटर्न पर होगी परीक्षा

परीक्षा च्वाइस बेस्ड क्रेडिट सिस्टम ( सीबीसीएस) पाठ्यक्रम के तहत ली जायेंगी. विदित हो कि पीजी सत्र 2018 से ही जेपीयू में नया सिलेबस लागू किया गया है. सीबीसीएस के लागू होने के बाद विषय के अंतर्गत चार कोर कोर्स बनाये गये हैं. जिसके आधार पर ही परीक्षा होगी. कुछ नया वेरियेशन शामिल है. विज्ञान संकाय के छात्रों को चेप्टर में वेरियेशन मिलेगा. वहीं मानविकी संकाय के विषयों में लिटरेचर में वेरियेशन मिलेगा. वहीं सभी सेमेस्टर में एक अनिवार्य विषय एडिशनल की परीक्षा भी होगी. कक्षाओं में चैप्टर वेरिएशन व पैटर्न से जुड़ी जानकारियां दी गयी हैं.

इन विषयों की होगी परीक्षा

जेपीयू में पीजी के अंतर्गत अंग्रेजी, हिंदी, संस्कृत, उर्दू, अर्थशास्त्र, इतिहास, गृह विज्ञान, राजनीति विज्ञान, रसायन शास्त्र, भौतिकी, गणित, जुलॉजी व दर्शनशास्त्र की पढ़ाई होती है. इस सभी विभागों में च्वाइस बेस्ड सिलबेस के तहत फर्स्ट समेस्टर की परीक्षा होगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ALOK KUMAR

लेखक के बारे में

By ALOK KUMAR

ALOK KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन