ePaper

बाइक की टक्कर से वृद्ध की गयी जान

Updated at : 16 Aug 2024 10:46 PM (IST)
विज्ञापन
बाइक की टक्कर से वृद्ध की गयी जान

दरियापुर. थाना क्षेत्र के सोनपुर दरिहारा बांध रोड के सरैया गांव के समीप भगवती स्थान के पीछे तेज रफ्तार बाइक ने पैदल जा रहे वृद्ध को टक्कर मार दी

विज्ञापन

दरियापुर. थाना क्षेत्र के सोनपुर दरिहारा बांध रोड के सरैया गांव के समीप भगवती स्थान के पीछे तेज रफ्तार बाइक ने पैदल जा रहे वृद्ध को टक्कर मार दी. घायल वद्ध की इलाज के दौरान मौत हो गयी. सरैया गांव निवासी 65 वर्षीय बिशुन देव राम अपने घर की ओर जा रहे थे. इसी क्रम में एक तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी, जिससे वे बुरी तरह जख्मी होकर रोड पर गिर गये. वहां उपस्थित ग्रामीण तत्काल उन्हें सदर अस्पताल लेकर गये. चिकित्सकों ने गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद पीएमसीएच रेफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन