saran news : ट्रेनों में अभी से ही नो रूम व वेटिंग, प्रवासियों का होली में घर आना होगा मुश्किल

Updated:
विज्ञापन
saran news : ट्रेनों में अभी से ही नो रूम व वेटिंग, प्रवासियों का होली में घर आना होगा मुश्किल

saran news : नयी दिल्ली व कोलकाता से आने वाली प्रमुख ट्रेनों में नहीं मिल रहा कंफर्म टिकटबस व कैब सर्विस की ओर भी रुख कर रहे लोग, यहां भी बुकिंग के लिए मशक्कत

विज्ञापन

saran news : छपरा. होली में प्रवासी घर आने की प्लानिंग में जुटे हैं. हालांकि अलग-अलग राज्यों से छपरा आने वाली प्रमुख ट्रेनों में फरवरी के अंतिम सप्ताह से लेकर मार्च के प्रथम सप्ताह तक अभी से ही नो रूम की स्थिति बन गयी है.

नयी दिल्ली, पश्चिम बंगाल और मुंबई से आने वाली ट्रेनों की स्थिति यह बता रही है कि इस बार होली पर यात्रियों को सफर के लिए एक बार फिर काफी जद्दोजहद करनी पड़ेगी. 25 फरवरी से दो मार्च को छपरा से होकर गुजरने वाली लगभग सभी महत्वपूर्ण ट्रेनों में नो रूम की स्थिति बन गयी है, वहीं वेटिंग टिकट की संख्या भी लगातार बढ़ रही है. जानकारी के अनुसार नयी दिल्ली से आने वाली 12566 बिहार संपर्क क्रांति सुपरफास्ट एक्सप्रेस, वैशाली एक्सप्रेस और स्वतंत्रता सेनानी सुपरफास्ट एक्सप्रेस में सीटें पूरी तरह भर चुकी हैं. इसी तरह बंगाल से आने वाली पूर्वांचल एक्सप्रेस और काठगोदाम एक्सप्रेस में भी यात्रियों को कंफर्म टिकट नहीं मिल पा रहा है. मुंबई से आने वाली पवन एक्सप्रेस और सप्ताहिक गोदान एक्सप्रेस व कोलकाता गाजीपुर सिटी में भी हालात कुछ ऐसे ही बने हुए हैं.

काउंटर पर लग रही है लंबी कतार

कई लोग अपने परिजनों के लिए छपरा से वापसी की टिकट कराने भी पहुंच रहे हैं. लगभग सभी ट्रेनों में आरक्षण चार्ट भरने से पहले ही लंबी वेटिंग लिस्ट दिखायी दे रही है. स्थिति यह है कि जैसे ही बुकिंग खुलती है, रेलवे आरक्षण काउंटरों पर यात्रियों की लंबी कतारें लग जा रही हैं. कई यात्री सुबह से ही लाइन में लगकर टिकट पाने की कोशिश मे दिख रहे हैं. ऑनलाइन बुकिंग में भी सीटें चंद मिनटों में फुल हो जा रही हैं, जिससे यात्रियों की परेशानी और बढ़ गयी है. त्योहार पर अपने घर पहुंचने की मजबूरी में कई यात्री वैकल्पिक ट्रेनों व स्पेशल ट्रेन के इंतजार में रहेंगे. त्योहार को लेकर रेल प्रशासन द्वारा त्योहार स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जाता है, जिससे भीड़ पर नियंत्रण होने की संभावना जतायी जा रही है.

बस भी बनेंगे विकल्प, वाहन रिजर्व भी करा रहे लोग

इस बार नयी दिल्ली व कोलकाता से छपरा आने वाले प्रवासियों के लिए बस भी बेहतर विकल्प बनेगा इस समय छपरा से सिलीगुड़ी तक के लिए बस स्टैंड से दो बसों का परिचालन होता है. इसके अलावा नयी दिल्ली के लिए भी एक बस प्रतिदिन खुलती है. ऐसे में इन बसों से यात्रा के लिए भी अभी से ही लोग बुकिंग करानी शुरू कर चुके हैं. वहीं छपरा में कैब सर्विस की भी शुरुआत की गयी है, जिसके तहत दिल्ली से छपरा के लिए लग्जरी चार पहिया गाड़ियों की भी बुकिंग हो रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Shailesh Kumar

लेखक के बारे में

By Shailesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन