सोनपुर मेले में उत्कृष्ट पेंटिंग करने वाले राज्य के नौ विद्यार्थियों को किया गया पुरस्कृत

Author Alok kumar
Updated:
विज्ञापन
सोनपुर मेले में उत्कृष्ट पेंटिंग करने वाले राज्य के नौ विद्यार्थियों को किया गया पुरस्कृत

सोनपुर मेले में बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ओर से स्थापित पवेलियन में आपदा जागरूकता से जुड़े विविध कार्यक्रमों का सफल आयोजन किया गया था.

विज्ञापन

दिघवारा. सोनपुर मेले में बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ओर से स्थापित पवेलियन में आपदा जागरूकता से जुड़े विविध कार्यक्रमों का सफल आयोजन किया गया था. उस दौरान पेंटिंग प्रतियोगिता भी आयोजित हुई थी. उस प्रतियोगिता के विजेताओं को पटना में आयोजित कार्यक्रम में पुरस्कृत किया गया. मुख्यमंत्री विद्यालय सुरक्षा कार्यक्रम से संबंधित आयोजित इस गतिविधियों में सारण वैशाली और पटना जिले के विभिन्न विद्यालयों से बच्चों ने पेंटिंग प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था, जिसमें से बेहतर पेंटिंग करने वाले राज्य के नौ विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया है. इनमें सारण जिले से तीन, वैशाली जिले से तीन और पटना जिले से तीन प्रतिभागी शामिल हैं. सारण जिले के जिन तीन प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया है. वे सभी दिघवारा प्रखंड अधीन विद्यालयों के विद्यार्थी हैं. पुरस्कृत विद्यार्थियों में बलदेव हाइस्कूल त्रिलोकचक के वर्ग 10 की माया कुमारी, इसी विद्यालय के वर्ग 10वीं की छात्रा रोशनी कुमारी और जनक ईश्वर हाइस्कूल शीतलपुर के वर्ग 10 के छात्र हिमांशु कुमार शामिल है. चयनित प्रतिभागियों को मोमेंटो, प्रशस्ति पत्र और पेंटिंग किट से प्रदान किया गया. दिघवारा की प्रभारी बीईओ प्रियंका कुमारी ने अंचल के पुरस्कृत तीनों विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की है और कहा है कि इन तीनों विजित प्रतिभागियों ने राज्य स्तर पर दिघवारा का नाम रोशन किया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Alok Kumar

लेखक के बारे में

By Alok Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन