ePaper

तरैया में निजी नर्सिंग होम में नवजात की मौत, महिला की हालत गंभीर

Updated at : 23 Oct 2025 9:46 PM (IST)
विज्ञापन
तरैया में निजी नर्सिंग होम में नवजात की मौत, महिला की हालत गंभीर

तरैया-मढ़ौरा मुख्य मार्ग स्थित मुरलीपुर गंडक नहर पुल के पास एक नर्सिंग होम में गुरुवार को प्रसव पीड़ित महिला के नवजात की मौत हो गयी.

विज्ञापन

तरैया. तरैया-मढ़ौरा मुख्य मार्ग स्थित मुरलीपुर गंडक नहर पुल के पास एक नर्सिंग होम में गुरुवार को प्रसव पीड़ित महिला के नवजात की मौत हो गयी. वहीं महिला की हालत गंभीर बनी हुई है. मृत नवजात की माता पूजा कुमारी, निवासी नेवारी, संजीत कुमार की पत्नी हैं. घटना के बाद परिजन और स्थानीय लोग नर्सिंग होम के बाहर जमकर हंगामा करने लगे. सूचना मिलने पर तरैया थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को शांत कराया.

परिजन मनोज कुमार ने बताया कि पूजा को प्रसव पीड़ा शुरू होने पर गांव की आशा कार्यकर्ता मुरलीपुर नहर पुल के पास स्थित निजी नर्सिंग होम में लेकर गयी. सुबह आठ बजे भर्ती होने के बाद शाम तक प्रसव की प्रक्रिया चली, लेकिन नवजात की मृत्यु हो गयी. परिजन का आरोप है कि नर्सिंग होम के प्रबंधन ने नवजात की मौत छिपाने के लिए महिला को अन्य अस्पताल में रेफर किया.

लोगों ने की नर्सिंग होम पर कार्रवाई करने की मांग

स्थानीय लोगों का कहना है कि उक्त नर्सिंग होम न तो पंजीकृत है और न ही संचालिका के पास कोई चिकित्सकीय डिग्री है. बावजूद इसके वह वर्षों से गर्भवती महिलाओं का इलाज और प्रसव कर रही हैं. लोगों ने स्वास्थ्य विभाग से अवैध नर्सिंग होम संचालकों और फर्जी चिकित्सकों पर कार्रवाई की मांग की है. वहीं इस मामले में तरैया रेफरल अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ आलोक बिहारी शरण ने बताया कि प्रखंड में कई ऐसे निजी क्लिनिक और अवैध नर्सिंग होम बिना पंजीकरण और योग्य चिकित्सक के संचालित हो रहे हैं. उनकी सूची तैयार कर जिला स्वास्थ्य समिति को भेज दी गयी है और जल्द ही टीम गठित कर कार्रवाई की जायेगी.

तरैया में फर्जी नर्सिंग होम से पहले भी हो चुकी हैं जच्चा-बच्चा की मौत

यह कोई पहली घटना नहीं है. तरैया थाना क्षेत्र के चंचलिया गांव में सुरेश राय की पत्नी सुनीता देवी की पांच अगस्त 2022 को अवैध नर्सिंग होम में चिकित्सीय लापरवाही से मौत हो गयी थी. इसके बाद पानापुर थाना क्षेत्र के भोरहा गांव में अजय राम की पत्नी आरती देवी 15 अगस्त 2023 और इसुआपुर थाना क्षेत्र के डुमरी छपिया गांव में मुकेश कुमार की पत्नी अंजली कुमारी की भी मौत हुई थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ALOK KUMAR

लेखक के बारे में

By ALOK KUMAR

ALOK KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन