Bihar: बिहार में खुलेंगे नए चीनी मिल, सरकार ने दी मंजूरी, गन्ना मंत्री का बड़ा ऐलान

Published by : Paritosh Shahi Updated At : 04 Dec 2025 6:43 PM

विज्ञापन

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार

Bihar: बिहार सरकार में गन्ना मंत्री संजय पासवान ने किसानों और युवाओं के खुशखबरी दी है. उन्होंने कहा कि जल्द ही सभी बंद पड़े चीनी मिल चालू किये जायेंगे और नये मिल भी खोले जायेंगे. इससे बिहार के किसान और युवाओं को लाभ मिलेगा.

विज्ञापन

Bihar: सोनपुर मेले में गन्ना मंत्री संजय पासवान ने बिहार के किसानों और उद्योग जगत के लिए एक बड़ा ऐलान किया. उन्होंने कहा कि राज्य में बंद पड़े चीनी मिलों को फिर से शुरू करने और नयी चीनी मिलें लगाने के लिए सरकार के स्तर पर प्रयास शुरू कर दिया गया है. गन्ना मंत्री ने बताया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस महत्वपूर्ण प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है. इस दिशा में तेजी से काम करने के लिए मुख्य सचिव की अध्यक्षता में एक उच्च-स्तरीय कमिटी का गठन किया गया है, जिसमें कई सदस्य शामिल हैं.

जल्द उठाये जायेंगे निर्णायक कदम

मंत्री संजय पासवान ने आगे बताया कि जल्द ही इस संबंध में निर्णायक कदम उठाये जायेंगे. इस पहल से राज्य के युवाओं को बड़े पैमाने पर रोजगार मिलेगा और उद्योग-धंधों को बढ़ावा मिलेगा. इसका सीधा लाभ गन्ना उत्पादक किसानों को होगा. गन्ना मंत्री किसानों के साथ हैं और उनकी सुविधा के लिए लगातार काम कर रहे हैं.

किसानों से सुझाव मांगा

मंत्री संजय पासवान ने कहा कि वे गन्ना की खेती को बढ़ावा देने के लिए नई तकनीकों पर काम कर रहे हैं. उन्होंने किसानों की मुख्य चुनौतियों के समाधान करने की बात कही. गन्ना मंत्री ने किसानों से खुले तौर पर सुझाव देने की अपील की, ताकि वे उनकी समस्याओं का समाधान बेहतर तरीके से कर सकें. उन्होंने कहा कि वह अधिकारियों के साथ लगातार बैठक कर रहे हैं और किसानों के हित में काम करने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

इसे भी पढ़ें: बिहार के कई जिलों में अगले 48 घंटे में बढ़ेगी ठंड, चलेगी तेज हवा, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन