राष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिता के लिए सारण के तीन खिलाड़ियों का हुआ चयन

Edited by ALOK KUMAR
Updated:
विज्ञापन

35वीं सब जूनियर नेशनल कबड्डी चैम्पियनशिप का आयोजन हरियाणा में 27 -30 नवंबर के बीच किया जा रहा है.

विज्ञापन

छपरा. 35वीं सब जूनियर नेशनल कबड्डी चैम्पियनशिप का आयोजन हरियाणा में 27 -30 नवंबर के बीच किया जा रहा है. उक्त खेल प्रतियोगिता में बिहार राज्य की टीम भाग ले रही है. जिसमें सारण जिले से बालक वर्ग में दो और बालिका वर्ग में एक खिलाड़ी का चयन हुआ है. बालक वर्ग में हिमांशु कुमार और शिवम् कुमार जबकि बालिका वर्ग में अनुष्का सारण से चयनित की गयी है. इस बात की जानकारी सारण ज़िला कबड्डी संघ के सचिव पंकज कश्यप ने दी. कश्यप ने बताया कि तीनों खिलाड़ियों ने राज्यस्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन किया था. जिसके आधार पर इन्होंने 15 दिवसीय कैंप में भी भाग लिया. कैंप में अच्छे प्रदर्शन के आधार पर बिहार टीम में खेलने का मौक़ा मिला. तीनों खिलाड़ियों के बिहार टीम में शामिल होने पर सारण ज़िला कबड्डी संघ के संरक्षक डॉ सुरेश प्रसाद सिंह, डॉ हरेंद्र सिंह, डॉ देवकुमार सिंह अध्यक्ष रमाकान्त सिंह सोलंकी, उपाध्यक्ष विकास सिंह, सभापति बैठा, राकेश सिंह, सुशील, प्रमोद, सूरज, कौशलेंद्र सहित कबड्डी संघ के सभी पदाधिकारियों और कोच दीपक सिंह, दीपू सिंह ,रोहित सिंह, ऋषिकेश ने शुभकामनाए प्रेषित किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ALOK KUMAR

लेखक के बारे में

By ALOK KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन