saran news : ''''सहयोग शिविर'''' की निगरानी व्यवस्था सख्त, डीएम ने की अधिकारियों की तैनाती

Published by :SHAILESH KUMAR
Published at :05 May 2026 10:01 PM (IST)
विज्ञापन
saran news : ''''सहयोग शिविर'''' की निगरानी व्यवस्था सख्त, डीएम ने की अधिकारियों की तैनाती

saran news : तीन जोन में अफसरों की हुई प्रतिनियुक्ति, आवेदनों के त्वरित निष्पादन पर जोर, आइटी टीम को डिजिटल मॉनीटरिंग और डेटा प्रबंधन की जिम्मेदारी

विज्ञापन

saran news : छपरा. बिहार सरकार की नयी पहल ””सहयोग शिविर”” के अंतर्गत आमजन से प्राप्त आवेदनों या शिकायतों के त्वरित, पारदर्शी एवं समयबद्ध निष्पादन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन, सारण द्वारा सुदृढ़ मॉनीटरिंग व्यवस्था स्थापित की गयी है. डीएम के निर्देशानुसार सहयोग शिविर में प्राप्त आवेदनों के अनुश्रवण, पर्यवेक्षण एवं निष्पादन के लिए विकास भवन, छपरा में कोषांग का गठन करते हुए विभिन्न वरीय पदाधिकारियों एवं कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गयी है. बनियापुर, एकमा, जलालपुर, लहलादपुर, मांझी, सदर छपरा एवं रिविलगंज प्रखंड के लिए मंजीत कुमार, संयुक्त निदेशक, प्रशासन, विज्ञान प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग, बिहार, मुकेश कुमार, अपर समाहर्ता, सारण, जेबा अर्शी, वरीय उप समाहर्ता, सारण की प्रतिनियुक्ति की गयी है. अमनौर, मढ़ौरा, मशरक, तरैया, पानापुर, इसुआपुर एवं नगरा प्रखंड के लिए सुबोध कुमार, संयुक्त सचिव, शिव कुमार पंडित, अपर समाहर्ता (विभागीय जांच), सारण तथा पूजा कुमारी, सहायक निदेशक, दिव्यांगजन कोषांग, सारण को जिम्मेदारी दी गयी है. दरियापुर, दिघवारा, सोनपुर, परसा, मकेर एवं गरखा प्रखंड के लिए प्रमोद कुमार पांडेय, अपर समाहर्ता (विधि-व्यवस्था), सारण, प्रियंका कुमारी, उप सचिव, समाज कल्याण विभाग, बिहार तथा सुलेमान आलम, अपर जिला परिवहन पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गयी है. मॉनीटरिंग को प्रभावी बनाने के लिए तकनीकी सहयोग के लिए तारिणी कुमार, जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी, सारण एवं मुन्ना कुमार, आइटी मैनेजर, सारण को जिम्मेदारी दी गयी है, जो डिजिटल मॉनीटरिंग एवं डेटा प्रबंधन सुनिश्चित करेंगे.

विज्ञापन
SHAILESH KUMAR

लेखक के बारे में

By SHAILESH KUMAR

SHAILESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन