ePaper

बाइक सवार बदमाशों ने सेविका से मोबाइल फोन झपटा

Updated at : 29 Nov 2025 10:30 PM (IST)
विज्ञापन
बाइक सवार बदमाशों ने सेविका से मोबाइल फोन झपटा

स्थानीय थाना क्षेत्र के रसूलपुर में बाइक सवार युवक ने झपट्टा मार कर आंगनबाड़ी सेविका का मोबाइल लेकर फरार हो गया.

विज्ञापन

अमनौर. स्थानीय थाना क्षेत्र के रसूलपुर में बाइक सवार युवक ने झपट्टा मार कर आंगनबाड़ी सेविका का मोबाइल लेकर फरार हो गया. वहीं मोबाइल झपटने का विरोध करने पर उसे सड़क पर ही धक्का मार दिया जिससे वह बीच सड़क पर जा गिरी जिससे उसका सर फट गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गयी. पीड़िता सेविका रसूलपुर निवासी संतोष ठाकुर की पत्नी जया कुमारी बतायी गयी है. घटना शुक्रवार की बताई जा रही है. जो आंगनबाड़ी केंद्र 215 के सेविका हैं जो बच्चों की छुट्टी के बाद बच्चों को पास के घर में पहुंचाने जा रही थी तभी एक बाइक पर दो सवार युवक ने झपटा मार के मोबाइल लेकर फरार हो गया. इधर परिजनों के सहयोग से घायल सेविका को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया जहां उसका उपचार किया गया. इस मामले में पीड़िता सेविका ने अमनौर थाने में भी इसकी शिकायत दर्ज कराई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ALOK KUMAR

लेखक के बारे में

By ALOK KUMAR

ALOK KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन