मढ़ौरा में 130 जरूरतमंदों के बने आयुष्मान कार्ड, सांसद राजीव प्रताप रूडी के सौजन्य से लगा शिविर

Updated:
विज्ञापन

शिविर में योजना लाभ के लाभुकों की भीड़

मढ़ौरा प्रखंड में सांसद राजीव प्रताप रूडी के प्रयासों से एक विशेष शिविर का आयोजन किया गया. इस शिविर में 130 जरूरतमंदों के आयुष्मान कार्ड बनाए गए, जिससे उन्हें सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ मिलेगा. पिछले तीन दिनों से विभिन्न गांवों में यह अभियान जारी है.

विज्ञापन

Saran News: मिर्जापुर ग्राम पंचायत के वार्ड संख्या-6 स्थित पासवान टोला में शनिवार को पानी टंकी के पास आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए विशेष शिविर का आयोजन किया गया. शिविर का आयोजन सांसद राजीव प्रताप रूडी के सौजन्य से किया गया. इसमें क्षेत्र के 130 जरूरतमंद लाभुकों के आयुष्मान कार्ड बनाए गए. कार्ड बनने के बाद लाभुकों में खुशी का माहौल देखने को मिला.

तीन दिनों से अलग-अलग गांवों में चल रहा आयुष्मान कार्ड बनाने का अभियान

पिछले तीन दिनों से मढ़ौरा प्रखंड क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में लगातार आयुष्मान कार्ड बनाने का अभियान चलाया जा रहा है. गुरुवार को महमदपुर, जवईनियां और मिर्जापुर में शिविर लगाकर बड़ी संख्या में पात्र लाभुकों के आयुष्मान कार्ड बनाए गए. अभियान के दौरान सैकड़ों लोगों को आयुष्मान योजना से जोड़ने की प्रक्रिया पूरी की गयी.

भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने निभाई महत्वपूर्ण भूमिका

शिविर के सफल आयोजन और संचालन में भाजपा नेता एवं जेपी सेनानी शंभू प्रसाद सिंह, श्यामनंदन शर्मा विद्रोही, सारण जिला किसान मोर्चा के प्रवक्ता पप्पू सिंह के अलावा पार्टी कार्यकर्ता लालसाहेब मांझी और कन्हैया राम ने सक्रिय सहयोग किया. इस दौरान ग्रामीणों ने शिविर के आयोजन और जरूरतमंद लोगों के आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए सांसद राजीव प्रताप रूडी समेत सभी सहयोगियों के प्रति आभार जताया.

सांसद कंट्रोल रूम के कर्मचारियों को ग्रामीणों ने दिया धन्यवाद

ग्रामीणों ने सांसद कंट्रोल रूम के कर्मचारियों को भी उनकी सेवाओं के लिए विशेष धन्यवाद दिया. आयुष्मान कार्ड बनाने की प्रक्रिया में सांसद कंट्रोल रूम के स्टाफ आकाश कुमार, राहुल कुमार, विकास कुमार, आर्यन कुमार, लकी राज, सौरभ कुमार और अंशु कुमार सिंह ने सराहनीय योगदान दिया. कर्मचारियों ने शिविर में पहुंचे लाभुकों को कार्ड बनवाने की प्रक्रिया में सहयोग किया.

आयुष्मान कार्ड बनने से लाभुकों में खुशी

शिविर में आयुष्मान कार्ड बनने के बाद लाभुकों में काफी खुशी देखी गयी. ग्रामीणों ने कहा कि इस तरह के शिविर से पात्र लोगों को सरकारी स्वास्थ्य योजना का लाभ लेने में सुविधा मिलती है. ग्रामीणों ने क्षेत्र में लगातार इस तरह के शिविर आयोजित किए जाने की सराहना की. पिछले तीन दिनों में अलग-अलग गांवों में शिविर लगाकर सैकड़ों लाभुकों को आयुष्मान योजना से जोड़ने का काम किया गया है.

इसे भी पढ़ें: हुजूर! बेटियों की पीड़ा कौन सुनेगा? कटेया के स्कूल में टॉयलेट बंद, झाड़ियों का सहारा लेने को मजबूर छात्राएं


विज्ञापन
मनोकामना सिंह

लेखक के बारे में

By मनोकामना सिंह

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन